Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

65वीं अंडर 14 राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में चैंपियन बना हरियाणा

स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 65वीं राष्ट्रीय अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा चैंपियन बना। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के मैदान में शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने झारखंड को 1-0 से हराया। झारखंड दूसरे और मणिपुर तीसरे स्थान पर रहा। फाइनल के लिए मैदान में उतरी दोनों टीमों के बीच टक्कर कांटे की रही। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं बना सकी। दूसरे हाफ में मौका मिलने पर हरियाणा की टीम ने एक गोल दाग खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को एडीसी वीना हुड्डा और डीईओ अरुण आश्री ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। झारखंड की प्लेयर ललिता को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी दी गई। हरियाणा की कविता को गोल्डन बॉल व गुजरात की खुशबू को गोल्डन बूट अवार्ड दिया गया।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 19 Jan 2020 08:30 AM (IST)
Hero Image
65वीं अंडर 14 राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में चैंपियन बना हरियाणा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 65वीं राष्ट्रीय अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा चैंपियन बना। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के मैदान में शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने झारखंड को 1-0 से हराया। झारखंड दूसरे और मणिपुर तीसरे स्थान पर रहा।

फाइनल के लिए मैदान में उतरी दोनों टीमों के बीच टक्कर कांटे की रही। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं बना सकी। दूसरे हाफ में मौका मिलने पर हरियाणा की टीम ने एक गोल दाग खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को एडीसी वीना हुड्डा और डीईओ अरुण आश्री ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। झारखंड की प्लेयर ललिता को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी दी गई। हरियाणा की कविता को गोल्डन बॉल व गुजरात की खुशबू को गोल्डन बूट अवार्ड दिया गया।

--- झारखंड के कोच और टीम मैनेजर को रेड कार्ड

फाइनल के लिए मैदान में उतरी हरियाणा और झारखंड की टीम पहले हाफ में एक भी गोल नहीं कर सकी। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर के चलते खेल रोमांचक रहा। मैच के दौरान टीम के सिटिग जोन में खिलाड़ियों के पास बैठने और खिलाड़ियों से बात करने पर रेफरी ने झारखंड के टीम के कोच और टीम मैनेजर को रेड कार्ड दिखा दिया। इसके बाद दोनों को खिलाड़ियों के बीच से हटाया गया। पहले हाफ में कोई गोल न होने पर दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। दूसरे हाफ में झारखंड की खिलाड़ी के फुटबॉल को हाथ लगाने पर हरियाणा की टीम को पेनल्टी किक मिली तो खिलाड़ी भावना ने इसे गोल में बदल दिया। इसके बाद झारखंड के कोच ने प्रोटेस्ट दर्ज कराया और टीम मैदान से बाहर आ गई। मैच रेफरी विक्रम श्योरन ने बताया कि तकनीकी आधार पर हरियाणा को सही मौका दिया गया है, झारखंड की खिलाड़ी ने हाथ से बॉल को छुआ था। तकनीकी अधिकारियों के स्थिति स्पष्ट करने के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। ऐसे में झारखंड की टीम कोई गोल नहीं बना सकी। हरियाणा टीम के अधिकारियों ने झारखंड की टीम में ज्यादा आयु की खिलाड़ी होने पर प्रोटेस्ट दर्ज कराया, लेकिन झारखंड टीम कोच ने इसे एक्सेप्ट नहीं किया। टीम मैनेजर दलबीर सिंह और कोच प्रिया अंतिल ने हरियाणा की उपलब्धि पर टीम को बधाई दी। इस दौरान सहायक खेल अधिकारी चंद्रभान, निदेशालय के खेल समन्वयक मनोज मोदी, स्कूल गेम फेडरेशन के ऑब्•ार्वर प्रशांत द्विवेदी, डॉ. राममेहर अत्रि, बलराम शर्मा व सचिन चौधरी मौजूद रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर