Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'गणेश जी को सलाखों के पीछे डाल रही सरकार', कुरुक्षेत्र से कर्नाटक सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Haryana Assembly Election 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने राज्यों में कांग्रेस को मौका दिया वे अब पछता रहे हैं। पीएम मोदी ने कर्नाटक तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकारों पर महंगाई भ्रष्टाचार और वादे पूरे न करने के आरोप लगाए।

By Agency Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 14 Sep 2024 07:21 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में साधा कर्नाटक सरकार पर निशाना

पीटीआई, कुरुक्षेत्र। Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में चुनावी तैयारियों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। धर्मभूमि के थीम पार्क से पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस शासित प्रदेशों की सरकारों पर जमकर निशाना साधा।।

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने राज्यों में कांग्रेस को मौका दिया वे अब पछता रहे हैं।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पड़ोसी हिमाचल प्रदेश के अलावा कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस सरकारों का जिक्र किया और आरोप लगाया कि वहां के लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और वादे पूरे न होने के कारण परेशान हैं।

सलाखों के पीछे हैं गणेश: पीएम मोदी

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। पीएम ने कहा कि आज कर्नाटक में कांग्रेस गणेश को भी सलाखों के पीछे डाल रही है।

तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है। कांग्रेस को अब झूठ बोलने में कोई शर्म नहीं आती। कांग्रेस हर रोज एक नया झूठ बोल रही है और नक्सलवादी विचार थोप रही है। भाजपा को बदनाम करने के लिए देश को बदनाम कर रही है।

कांग्रेश शासित प्रदेशों पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस को अपने राज्यों में मौका दिया। लेकिन वे अब पछता रहे हैं। कांग्रेस के झूठ ने कर्नाटक और तेलंगाना को भी नहीं बख्शा। कर्नाटक में बहुत अराजकता है।

वहां महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास कार्य ठप हो गए हैं। कांग्रेस की सरकार आने के बाद निवेश और नौकरियां दोनों कम हो गई हैं। कांग्रेस दिखा रही है कि अच्छे-अच्छे राज्यों को कैसे बर्बाद किया जा सकता है।

कांग्रेस ने हर वर्ग से झूठ बोला: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपके पड़ोस में है। दो साल पहले वहां कांग्रेस की सरकार बनी थी। लेकिन आज वहां क्या स्थिति है? आज हिमाचल का कोई भी नागरिक खुश नहीं है। कांग्रेस ने हर वर्ग से झूठ बोला जो वादे किए थे उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ।

आज वहां सरकारी कर्मचारी अपने वेतन के लिए हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। यहां तक ​​कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी अपना वेतन छोड़ने का नाटक करना पड़ रहा है। वहां कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा किया था और हजारों महिलाएं आज भी इस पैसे का इंतजार कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें- Mandya Violence: कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन में पथराव, 2 समूहों में भड़की हिंसा; दुकानों और वाहनों को फूंका

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर