Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा काट रहा कैदी फरार, दस्त के कारण अस्पताल में चल रहा था इलाज; 5 निलंबित

हरियाणा (Haryana News) के कुरुक्षेत्र में पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया है। दस्त के इलाज के लिए उसे 10 जुलाई को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।लापरवाही की वजह से कैदी फरार होने में कामयाब गया जिसके बाद से पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 06 Aug 2024 01:29 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा में पॉक्सो एक्ट का कैदी फरार हो गया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। रविवार रात लगभग एक बजे एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा काट रहा कैदी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। शाहाबाद की गीता कालोनी निवासी हैप्पी 10 जुलाई से एलएनजेपी अस्पताल में दस्त के कारण कैदी वार्ड में भर्ती था।

पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो रात करीब एक बजे वह अस्पताल से फरार होता दिखाई दिया। कैदी पर शाहाबाद थाना पुलिस के अंतर्गत शस्त्र अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज है।

पांच पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने कैदी वार्ड प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक आनंद बक्शी व ड्यूटी पर तैनात चार एसपीओ को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कैदी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अशोक कुमार के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की हैं।

शाहाबाद की गीता कालोनी निवासी 23 वर्षीय हैप्पी के खिलाफ 16 सितंबर 2020 को शाहाबाद थाना पुलिस में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। पॉक्सो एक्ट में वह जिला जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।

यह भी पढ़ें: मां को गला दबाकर मार डाला, पिता को किया गुमराह; सौतेली की वजह से नहीं करता था पसंद

पुलिसकर्मियों की लापरवाही से हुआ फरार

हैप्पी का पहले एलएनजेपी अस्पताल में दस्त होने के कारण इलाज चल रहा था, उसे आराम न होने के चलते 10 जुलाई को एलएनजेपी अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया था। रविवार रात को अस्पताल के कैदी वार्ड प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक आनंद बक्शी के नेतृत्व में चार एसपीओ ड्यूटी पर तैनात थे।

देर रात करीब एक बजे जब सभी सोए हुए थे तो वह फरार हो गया। आनन-फानन में इस बारे में आला अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत जिले में नाकाबंदी भी कराई, मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

2020 में दर्ज हुआ था मामला

शाहाबाद की गीता कालोनी निवासी के खिलाफ शाहाबाद थाना पुलिस ने 16 सितंबर 2020 को पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। अदालत ने आठ मई 2023 को 20 साल कैद व 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया था।

दर्ज था अवैध हथियार का भी मामला

शाहाबाद थाना पुलिस में कैदी हैप्पी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने चार दिसंबर 2022 को हैप्पी को अनाज मंडी गेट लाडवा रोड शाहाबाद से एक देसी कट्टे 315 बोर व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: Sonipat Crime: भाऊ गैंग का गुर्गा पिस्टल और चोरी की ब्रेजा कार सहित गिरफ्तार, पुलिस को देख भागने की फिराक में था