Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: सभी फसलों को MSP पर खरीदने की घोषणा, 133 करोड़ का बकाया कर्ज माफ, CM नायब सैनी ने किसानों के लिए खोला पिटारा

Haryana News हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को किसानों के लिए पिटारा खोल दिया है। उन्होंने किसानों का करोड़ों रुपये का कर्जा माफ कर दिया है। नए टूबर लगाने पर 3 स्टार मोटर के लिए मात्र 10 कंपनियां ही पंजीकृत होने पर छूट देते हुए अब किसी भी कंपनी की 3 स्टार मोटर को मान्य कर दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 04 Aug 2024 03:38 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: शंखनाद रैली में सीएम नायब सैनी ने किसानों के लिए खोला पिटारा।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की हैं। आज तक के किसानों के आबियाने के 133 करोड़ का बकाया माफी का एलान कर दिया है। अब तक 14 फसल हम MSP पर खरीदते रहे हैं, लेकिन अब से 10 नई कुल 24 फसलें (जिन 24 फसलों को केंद्र सरकार MSP पर खरीदती है) हरियाणा सरकार MSP पर खरीदेगी।

2023 से पहले फसलों के प्राकृतिक आपदा से खराबे के 137 करोड़ रुपये एक सप्ताह में दे दिए जाएंगे। 27 जून को घोषणा की थी कि 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे।

किसानों से नहीं लिया जाएगा शुल्क

19 जुलाई को पुराने ट्यूबवेल के खराब होने पर दोबारा किसी और जगह पर बोर करना पड़ता है, उन ट्यूबवेलों पर सौर ऊर्जा की शर्त को हटा दिया गया। किसान जिनके ट्रांसफॉर्मर बिजली निगमों द्वारा लगाए गए हैं। खराब होने पर ये ट्रांसफार्मर बिजली निगमों द्वारा अपने खर्चे पर बदले जाएंगे और किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की घोषणा

ट्यूबवेल के लिए 3 स्टार मोटर बेचने वाली देशभर की सभी कंपनियां विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगी किसान किसी भी कंपनी की 3 स्टार मोटर खरीद पाएंगे।

कुरुक्षेत्र की विजय शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है, उन्होंने किसानों के लिए घोषणा का पिटारा खोलते हुए प्रदेश में सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: 'नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें युवा', गुरुकुल में बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

किसानों को प्रतिवर्ष 54 करोड़ का मिलेगा फायदा

इसके साथ ही नए टूबर लगाने पर 3 स्टार मोटर के लिए मात्र 10 कंपनियां ही पंजीकृत होने पर छूट देते हुए अब किसी भी कंपनी की 3 स्टार मोटर को मान्य कर दिया गया है। यही नहीं नूह, फतेहाबाद और रोहतक में किसानों की लंबित पड़ी 137 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी करने की घोषणा की है।

यह राशि अगले एक सप्ताह तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। किसानों का 133 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज माफ किया गया है। इससे प्रदेश के किसानों को प्रति वर्ष 54 करोड़ रुपये का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: जजपा ने 20 उम्मीदवारों को दिए टिकट, उचाना से दुष्यंत और डबवाली से दिग्विजय चौटाला लड़ेंगे चुनाव

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर