Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Independence Day 2024: सीएम नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में किया ध्वजारोहण, बलिदानियों को किया याद

आज देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भारतवासियों को बधाई दी। उन्होंने कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण भी किया। इस मौके पर नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के जवानों की आजादी में खास भूमिका रही है। उन्होंने इस मौके पर जवानों को विशेष बधाई दी तथा आजादी की जंग में बलिदान हुए सैनिकों को याद किया।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 15 Aug 2024 11:08 AM (IST)
Hero Image
तिरंगे के समक्ष सलाम करते हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी (जागरण फोटो)

डिजिटल डेस्क, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुरूक्षेत्र में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने परेड की सलामी भी ली।

नायब सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने देश के वीर जवानों को भी विशेषतौर से बधाई दी।

सीएम सैनी ने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि हरियाणा के जवानों ने भी आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में बलिदानी जवानों को याद करते हुए नमन किया।

अग्नीवीर योजना में दस फीसदी आरक्षण का किया जिक्र

नायब सैनी ने कहा कि अंबाला कैंट में 538 करोड़ की लागत से शहीद स्मारक का निर्माण अंतिम फेज में पहुंच गया है। उन्होंने सीमा पर बलिदान होने वाले जवानों के परिवारों की वित्तीय मदद को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुग्रह राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपए किया है।

सीएम नायब सैनी ने अग्नीवीर योजना में सरकारी नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण देने का भी जिक्र किया। अपने भाषण से हरियाणा मुख्यमंत्री ने नई पीढ़ी व नौजवानों को प्रेरित किया।

अनिल विज ने भी फहराया तिरंगा

उधर, हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः सुभाष पार्क के समक्ष भारी वर्षा के बीच तिरंगा फहराया, इससे पहले उन्होंने सुभाष पार्क में नेता सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया, इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री अनिल विज का सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाते हुए जोरदार स्वागत किया

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024: जम्मू-कश्मीर में जमीन से आसमान तक अभेद्य सुरक्षा, ड्रोन हमला भी असंभव; पाक सीमा पर पैनी नजर