Move to Jagran APP

International Geeta Mahotsav: CM मनोहर बोले- प्रभु श्रीराम के आचरण और कृष्ण के पदचिह्नों पर चल रहे प्रधानमंत्री मोदी

अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनारों में विदेशी विद्वान भी हिस्सा ले रहे हैं। इससे विदेशों में भी गीता को लेकर रुचि दिखाई दे रही है। कई देशों के प्रतिनिधि अपने देश में गीता महोत्सव आयोजित करने पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गीता दुनिया के लिए ही नहीं हर किसी के लिए एक महान ग्रंथ है। महोत्सव कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

By Vinod KumarEdited By: Mohammad SameerUpdated: Mon, 18 Dec 2023 03:00 AM (IST)
Hero Image
प्रभु श्रीराम के आचरण और कृष्ण के पदचिह्नों पर चल रहे प्रधानमंत्री मोदी: मनोहर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आठवें अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान रामचंद्र के आचरण व श्रीकृष्ण के कर्म के पदचिह्नों पर चलकर देश व दुनिया के लिए आदर्श बने हुए हैं।

गीता की महिमा पूरे विश्व में...

गीता के संदेश पर चलते हुए उन्होंने रूस व यूक्रेन विवाद का समाधान करने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत कर समाधान का रास्ता निकालने को कहा। उसके बाद पुतिन ने भी उन्हीं बिंदुओं पर बात कही। उन्होंने कहा कि गीता की महिमा आज पूरा विश्व मान रहा हैं।

कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनारों में विदेशी विद्वान भी हिस्सा ले रहे हैं। इससे विदेशों में भी गीता को लेकर रुचि दिखाई दे रही है। कई देशों के प्रतिनिधि अपने देश में गीता महोत्सव आयोजित करने पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गीता दुनिया के लिए ही नहीं हर किसी के लिए एक महान ग्रंथ है।

ब भी कोई दो भाई या दो जिलों में आपस में उलझते हैं तो समाज व प्रशासनिक स्तर पर उसे संभाल लिया जाता है, लेकिन जब दो देशों के बीच का मामला हो जाए तो उन्हें संभालना मुश्किल होता है। स्वास्थ्य के लिए डब्ल्यूएचओ, खेलों के लिए ओलिंपिक, आर्थिक मामलों के लिए वर्ल्ड बैंक से समाधान कर दिया जाता है, लेकिन जब दो देशों के बीच का मामला हो तो समझ बढ़ाने के लिए गीता ही एक ऐसा ग्रंथ है, जो देश दुनिया में समझ व संस्कार की दिशा में कारगर साबित होगी।

दो देशों के बीच मुद्दे आगे बढ़े तो वह मानव के लिए एक खतरा है। उन्होंने खुशी जताई कि लगातार आठ वर्ष से अंतरराष्ट्रीय गीता समारोह कुरुक्षेत्र में हो रहा है। यह काफी देशों में आगे बढ़ा है संगोष्ठी के माध्यम से देश दुनिया के लिए गीता महोत्सव एक मंच है।

यह भी पढ़ेंः Kuwait: शेख नवाफ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, अब कुवैत का नया उत्तराधिकारी कौन?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें