Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Gita Mahotsav 2023: इस साल असम को पार्टनर राज्य के रूप में मिला आमंत्रण, ब्रह्मसरोवर में इस दिन से होगा आयोजन

International Gita Mahotsav 2023 में असम कल्चरल विलेज में असम प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर पर्यटक दीदार कर सकेंगे। इस सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए असम सरकार की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पेवेलियन का निर्माण कर असम कल्चरल विलेज का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 का आयोजन सात दिसंबर से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर किया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Wed, 22 Nov 2023 10:32 AM (IST)
Hero Image
सात से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर में होगा गीता महोत्सव का आयोजन। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में असम कल्चरल विलेज में असम प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर पर्यटकों को देखने के लिए मिलेंगी। इस सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए असम सरकार की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पेवेलियन का निर्माण कर असम कल्चरल विलेज का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

इस साल असम को पार्टनर राज्य के रूप में मिला आमंत्रण

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस वर्ष प्रदेश सरकार की तरफ से असम को पार्टनर राज्य के रूप में आमंत्रित किया है। असम सरकार की तरफ से मंगलवार को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पेवेलियन का निर्माण करने के उद्देश्य से चार अधिकारियों के एक दल ने अवलोकन किया।

उपायुक्त शांतनु शर्मा व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से मानद सचिव उपेंद्र सिंघल से असम पेवेलियन का निर्माण करने के लिए असम सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग की निदेशिका मीनाक्षी दास नाथ, सांस्कृतिक विभाग की उप सचिव नैना बोहरा, नीलम दास व राजन एंगटी ने चर्चा की है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के घोषणापत्र पर हरियाणा BJP हमलावर, योजनाओं को बताया मनोहर लाल सरकार की नकल

सात से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर में होगा आयोजन

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 का आयोजन सात दिसंबर से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक चलेंगे और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस वर्ष असम पार्टनर राज्य के रूप में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर रहा है।

पर्यटक असम की सांस्कृतिक से होंगे रूबरू

इस राज्य की तरफ से 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पेवेलियन की स्थापना की जाएगी। इस पेवेलियन में असम प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सजाया जाएगा और दूर-दराज से आने वाले पर्यटक व यात्री असम प्रदेश की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।

असम सरकार के सांस्कृतिक विभाग की तरफ से अधिकारियों का दल तैयारियां क रने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र पहुंचा है। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि असम सरकार की तरफ से पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पेवेलियन के अंदर असम कल्चरल विलेज बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस विलेज में असम सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी, शिल्पकला, खान पान व टेरिबल क्षेत्र के सांस्कृतिक कार्यक्रम, सोविनियर मुख्य आकर्षण रहेंगे। पार्टनर राज्य होने के कारण असम प्रदेश का पेवेलियन मुख्य आकर्षण रहेगा।

यह भी पढ़ें: Vivah Shagun Yojana: CM मनोहर लाल का बेटियों को गिफ्ट, शादी के लिए 71 हजार का शगुन देगी सरकार; यहां जानें स्कीम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर