Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kurukshetra: जेपी नड्डा आज भ्रह्मसरोवर पर करेंगे महाआरती, अमित शाह इस दिन गीता जयंती महोत्सव में होंगे शामिल

गृह मंत्री अमित शाह 22 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस दौरान सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। गीता जयंती समारोह में भाग लेने के बाद अमित शाह सीधे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने चंडीगढ़ यूटी के स्थानीय कार्यक्रमों के बाद हरियाणा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक घंटे का समय आरक्षित रखा है।

By Brijesh DwivediEdited By: Mohammad SameerUpdated: Thu, 21 Dec 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा में दिग्गजों का दौरा, जेपी नड्डा और अमित शाह आएंगे।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार शाम को अंतराष्ट्रीय गीता जयंती पर ब्रह्मसरोवर पर होने वाली महाआरती में शामिल होंगे। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी। उन्होंने बताया कि नड्डा सबसे पहले साढ़े चार बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

यहां पार्टी की तरफ से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम जाएंगे। यहां कुछ समय रुकने के बाद वह शाम को ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में शामिल होंगे। नड्डा के आगम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

शाह 22 दिसंबर को करेंगे दौरा 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरे पर आने वाले हैं। शाह 22 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस दौरान सीएम मनोहर लाल व सरकार के अन्य मंत्री व विधायक भी मौजूद रहेंगे। गीता जयंती समारोह में भाग लेने के बाद अमित शाह सीधे चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

उन्होंने चंडीगढ़ यूटी के स्थानीय कार्यक्रमों के बाद हरियाणा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक घंटे का समय आरक्षित रखा है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को अमित शाह चंडीगढ़ में हरियाणा के गृह विभाग की बैठक भी ले सकते हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अलावा गृह व पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः ब्रिटेन में एक साल के अंदर आधी से भी कम हुई महंगाई दर, '...लेकिन लोगों को नहीं मिलेगी राहत', जानें वजह