Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kurukshetra Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता 2692 वोटो से आगे, क्या उद्योगपति नवीन जिंदल और अभय चौटाला को मात दे पाएंगे?

हरियाणा के कुरुक्षेत्र सीट (Kurukshetra lok sabha election Result Live) पर कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए प्रत्याशी नवीन जिंदल की सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार के साथ होगी। वहीं साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नायब सिंह सैनी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के निर्मल सिंह को बहुत ज्यादा मार्जिन से मात दी थी।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:31 AM (IST)
Hero Image
क्या उद्योगपति नवीन जिंदल को मात दे पाएंगे सुशील गुप्ता और अभय चौटाला?

डिजिटल डेस्क, कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव 2024 में कुरुक्षेत्र सीट (Kurukshetra lok sabha chunav Result 2024) पर मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहने वाला है। इस सीट पर इंडी गठबंधन की तरफ से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सुशील गुप्ता मैदान में हैं। जबकि बीजेपी ने मशहूर उद्योगपति नवीन जिंदल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, सात चरणों के चुनाव के बाद अब आज नतीजों का दिन है। सुबह से ही अलग-अलग सीटों के लिए मतगणना जारी है। इसी क्रम में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉक्टर सुशील गुप्ता 2692 वोटो के मार्जिन से आगे चल रहे हैं।

इसके अलावा डॉ सुशील गुप्ता को 17285 वोट मिले हैं। जबकि नवीन जिंदल 14593 वोट पर हैं और अभय सिंह चौटाला को सिर्प 2260 वोट ही मिले हैं।

बता दें कि नवीन जिंदल ने हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है। साल 2019 के चुनावी आंकड़ों की बात करें तो इस सीट पर बीजेपी के नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के निर्मल सिंह को मात दी थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें