Move to Jagran APP

धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन को नवंबर तक मिलेगी मॉडर्न लुक

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन को माडर्न लुक देने का कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन को मॉडर्न लुक देने के साथ-साथ विशेष रूप से स्टेशन से आवाजाही करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। नई बिल्डिंग का कार्य नवंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 07 Jan 2021 06:48 AM (IST)
Hero Image
धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन को नवंबर तक मिलेगी मॉडर्न लुक

उम्मीदें 2021 :

फोटो- 5

- रेलवे स्टेशन पर माडर्न लुक का फेस वन तैयार

- फेस वन में टिकट काउंटर व वेटिग हॉल शुरू

- दूसरे फेज में जल्द काम होगा शुरु अनुज शर्मा, कुरुक्षेत्र :

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन को माडर्न लुक देने का कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन को मॉडर्न लुक देने के साथ-साथ विशेष रूप से स्टेशन से आवाजाही करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। नई बिल्डिंग का कार्य नवंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

उत्तर रेलवे के दिल्ली डिविजन की ओर से रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र को परिसर में नई बिल्डिग बनाने के लिए साढ़े 11 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई थी। रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र पर बन रही नई बिल्डिग में फेस वन का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से तैयार हो गया है। जिसमें रेलवे अधिकारियों ने पूछताछ केंद्र, टिकट काउंटर व रिजर्वेशन सेंटर की सुविधा शुरू कर दी है। इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर यात्रियों के लिए वेटिग हाल की सुविधा मिल गई है। जिसमें 100 से अधिक यात्री कुर्सियों पर आराम से बैठ सकते है। वहीं 500 से अधिक यात्री वेटिग हाल में खड़े हो सकते है।

बिल्डिग पर सुसज्जित होगा श्रीकृष्ण का रथ

रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन बिल्डिग के प्रथम तल पर श्रीकृष्ण भगवान का रथ सुसज्जित किया जाएगा। जिस पर आकर्षण के लिए रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। जिससे रेलवे स्टेशन पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को मधुर स्वर में गीता का संदेश दिया जाएगा।

वर्जन :

जुलाई 2018 में नई बिल्डिंग बनाने को लेकर भूमि पूजन किया गया था। रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र पर नई बिल्डिग का कार्य नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

अजय मलिक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य, रेलवे स्टेशन, कुरुक्षेत्र

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।