Move to Jagran APP

Ladwa Vidhan Sabha Chunav Result: नायब सैनी ने मेवा सिंह को दी पटखनी, लाडवा बना सीएम सिटी

Ladwa Vidhan sabha Chunav result 2024 Live update लाडवा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नायब सैनी चुनाव जीत गए। लाडवा सीएम सिटी बन गया। नायब सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवारों मेवा सिंह को पटखनी दी है। मेवा सिंह पिछले चुनाव में लाडवा से विधायक बने थे। इस बार नायब सैनी ने पटखनी देते हुए कमल खिला दिया है। बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:22 PM (IST)
Hero Image
Ladwa Vidhan Sabha Chunav Result 2024: इस बार लाडवा का रण फतह कर पाएंगे नायब सैनी?

डिजिटल डेस्क, लाडवा। Ladwa vidhan sabha Election Result 2024: लाडवा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नायब सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह को पटखनी दे दी। नायब सैनी के चुनाव जीतते ही लाडवा सीएम सिटी बन गया। 

मेवा सिंह पिछले चुनाव में लाडवा से विधायक बने थे। इस बार नायब सैनी ने पटखनी देते हुए कमल खिला दिया है। बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं। हरियाणा के लाडवा की गिनती वीआईपी सीटों में होती है।

बीजेपी की बड़ी जीत

नायब सैनी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को पटखनी देते हुए कमल खिला दिया है। इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन बीजेपी ने इस बार कांग्रेस से यह सीट छीन ली है। बीजेपी ने इस बार प्रचंड जीत दर्ज की है। 90 में से 48 सीटों पर कब्जा जमाया है। साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए।  

किन अहम प्रत्याशियों के बीच था मुकाबला

बीजेपी ने इस बार इस सीट पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने इस बार भी मेवा सिंह पर दांव चला था। नायब सिंह सैनी को (Ladwa Vidhan sabha Chunav result) टिकट मिलने से इस सीट पर कांटों का टक्कर हो गई थी। हर किसी की इस सीट पर नजर टिक गई थी।

2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह ने बाजी मारी थी। बीजेपी के पवन सैनी को हार का सामना करना पड़ा। मेवा सिंह ने पवन सैनी को हराकर जीत दर्ज की थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें