Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election Result: मतगणना से पहले सीएम नायब सिंह पहुंचे सैनी समाज धर्मशाला, कार्यकर्ताओं-समर्थकों से की बातचीत

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र (Ladwa vidhan sabha Election Result 2024) से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे। यहां उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बातचीत की। बता दें हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को समाप्त हुआ था। आज मतगणना होनी है। शाम तक पर‍िणाम सामने आ जाएंगे।

By Agency Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 08 Oct 2024 07:45 AM (IST)
Hero Image
कुरुक्षेत्र में सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे नायब सिंह सैनी।- वीड‍ियो ग्रैब

एएनआई, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र (Ladwa vidhan sabha Election Result 2024) से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे। यहां उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बातचीत की।

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को समाप्त हुआ था। आज मतगणना होनी है। शाम तक चुनाव के पर‍िणाम भी सामने आ जाएंगे। पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नतीजे बहुत अच्छे होंगे।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा, "हमारे पास माता मनसा देवी का आशीर्वाद है और मुझे पूरा विश्वास है कि नतीजे बहुत अच्छे होंगे और मैं पंचकूला सीट जीतूंगा। हर पार्टी जीतने का दावा करती है, लेकिन हमें जो इनपुट मिल रहे हैं, उसके अनुसार भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जहां तक ​​एग्जिट पोल का सवाल है, छत्तीसगढ़ में भी पोल प्रतिकूल थे और कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही थी। लेकिन भाजपा ने वहां सरकार बनाई। यहां भी भाजपा तीसरी बार 'कमल' खिलाएगी।"

'AAP नहीं जीत पाएगी एक भी जीत'

उन्होंने आगे कहा कि 'आप' ने केवल दिखावा करने के लिए चुनाव लड़ा है और पार्टी राज्य में कोई भी सीट नहीं जीतने जा रही है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे कोई सीट जीतेंगे, लेकिन चुनाव तो चुनाव है, हर पार्टी जीतने के लिए ही चुनाव लड़ती है।"

यह भी पढ़ें: Haryana Result 2024: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना, हर केंद्र में होंगे तीन प्रवेश द्वार; 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें