Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शिव मंदिर में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां

अमीन रोड स्थित पटियाला बैंक कालोनी के मनोकामना सिद्ध शिव मंदिर में जनकल्याणार्थ सुंदरकांड पाठ किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित उमेश पाठक ने मुख्य यजमान विनोद सिगला परिवार से सर्वदेव पूजन संपन्न कराया।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 06 Jul 2022 05:48 PM (IST)
Hero Image
शिव मंदिर में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां

-अमीन रोड स्थित पटियाला बैंक कालोनी के मनोकामना सिद्ध शिव मंदिर में जनकल्याणार्थ किया गया सुंदरकांड पाठ -सुंदरकांड सभी कार्यों को सुंदर बनाता है। इस पाठ की विशेषता यह है कि इसके आयोजन से सभी देवी देवताओं का मिलता है आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अमीन रोड स्थित पटियाला बैंक कालोनी के मनोकामना सिद्ध शिव मंदिर में जनकल्याणार्थ सुंदरकांड पाठ किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित उमेश पाठक ने मुख्य यजमान विनोद सिगला परिवार से सर्वदेव पूजन संपन्न कराया। आयोजक विनोद सिगला ने बताया कि जनकल्याणर्थ सुंदरकांड पाठ किया जाता है। कार्यक्रम में पंडित राजेंद्र कौशिक की ओर से सुंदरकांड पाठ किया गया। प्रवचनों में पंडित उमेश पाठक ने बताया कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व सुंदरकांड पाठ करने से वह कार्य अवश्य सफल होता है। सुंदरकांड सभी कार्यों को सुंदर बनाता है। इस पाठ की विशेषता यह है कि इसके आयोजन से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। कार्यक्रम के बीच बीच में भक्तों ने जय श्री राम और हर हर महादेव का पवित्र उद्घोष किया।

पाठ के पश्चात हरि नाम संकीर्तन हुआ जिसमें गायकों ने मधुर भजनों से समां बांधा। झूम झूम नाचे देखो वीर हनुमाना, तेरे प्रभु जानते हैं बात घट घट की, बजरंगबली मेरी नाव चली और रंग दे राम नाम में रंग दे इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो कर झूम उठे। सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सुंदरकांड पाठ की आरती में सुरेश सिगला, रजत सिगला, उमा शंकर, श्रीनिवास गोयल, कमला देवी, प्रियंका सिगला व राज रानी मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें