Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

स्कूली बच्चों ने मनाया तीज का पर्व

किड्जी व रायल किड्स कांवेंट स्कूल में शुक्रवार को तीज धूमधाम से मनाई। बच्चे हरे रंग की पोशाक पहन के आए और रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने भंगड़ा गिद्दा की प्रस्तुति की।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 29 Jul 2022 05:59 PM (IST)
Hero Image
स्कूली बच्चों ने मनाया तीज का पर्व

संवाद सहयोगी, लाडवा : किड्जी व रायल किड्स कांवेंट स्कूल में शुक्रवार को तीज धूमधाम से मनाई। बच्चे हरे रंग की पोशाक पहन के आए और रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने भंगड़ा, गिद्दा की प्रस्तुति की। बच्चों को स्कूल की तरफ से मिस्टर तीज और मिस तीज का खिताब भी दिया गया। साथ ही कुछ बच्चों ने पारंपरिक त्योहारों का महत्व समझाते हुए भाषण दिए व कविताएं गायी। स्कूल की प्रधानाचार्य विम्मी तनेजा ने बताया कि तीज का त्योहार हिदू महिलाओं का त्योहार होता है। हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष में आता है। तीज के त्योहार के दिन कुंवारी लड़कियां योग्य वर की प्राप्ति के लिए तीज का व्रत रखती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन ही माता-पार्वती भगवान शिवजी को मिली थी। इस दिन पूजा-पाठ करने से दंपती के रिश्तों में मिठास आती है। बच्चों ने स्कूल में लगे झूले का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में मुस्कान मग्गो, गीता शर्मा, आराधना, पल्लवी, सोनिया, मुस्कान, हरसिमरन, सोनिया, सीमा, अंकिता, नेहा, विशाखा, कविता, सिमरन मौजूद थे।

वहीं केबी स्कोलरस स्कूल लाडवा में शुक्रवार को मेहंदी, रंगोली, नृत्य, कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिताएं कराई गई। बच्चों ने स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए व सभी बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य अमरजीत शर्मा ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और तीज का महत्व बताया। स्कूल संचालक डा. एससी जिदल ने बच्चों को बताया कि इस प्रकार के उत्सवों से बच्चों को प्रेरणा मिलती है और बच्चे भारतीय संस्कृति से परिचित होते हैं जोकि विश्व की एक महान संस्कृति है। अध्यापकों ने भी तीज के त्योहार का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों में चाकलेट एवं लड्डूओं का वितरण किया गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें