Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मतदाताओं को साधने दो राज्यों के सीएम प्रचार में उतरे, बोले- हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस; आतंक को देना चाहती हवा

Haryana Election 2024 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव में तीसरी बार शुक्रवार को प्रचार करने आ रहे हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट लाडवा और अंबाला के मुलाना में रैली करेंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वह लाडवा में शंकर राइस मिल में आयोजित रैली सभा में हिस्सा लेंगे। ग्रामीणों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 27 Sep 2024 12:49 PM (IST)
Hero Image
मतदाताओं को साधने दो राज्यों के सीएम प्रचार में उतरे, बोले- हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस।

जागरण टीम, हिसार/पानीपत। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार में पूरी ताक झोंक दी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चुनावी रैलियों को संबोधित करने पहुंचे। मोहन यादव ने भिवानी, बवानीखेड़ा और चरखीदादरी में रैलियों को संबोधित किया।

इसी तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पानीपत के समालखा और करनाल में चुनाव सभाएं की। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कैथल में रैली की। उधर, शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुरुक्षेत्र के लाडवा और अंबाला के मुलाना में रैली करेंगे।

मतदाताओं को साधने पहुंचे मोहन यादव

भिवानी और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्रों के यादव बाहुल्य गांवों में मतदाताओं को साधने वीरवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भिवानी और चरखीदादरी पहुंचे। पहले भिवानी विस के यादव बाहुल्य गांव नंदगांव और फिर बवानीखेड़ा मिलकपुर में जनसभाएं कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भिवानी, बवानीखेड़ा में काफी गांव यादव बाहुल्य हैं।

भिवानी में नंदगांव, झरवाई, रूपगढ़, अजीतपुर, प्रहलादगढ़, नवा राजगढ़ और बवानीखेड़ा विधानसभा में जमालपुर, मिलकपुर, सीपर आदि यादव बाहुल्य गांव हैं। यही कारण रहा कि इन गांवों में मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभाएं हुईं।

हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो हरियाणा को बर्बाद कर देगी। कांग्रेस को लाने का मतलब विकास को दांव पर लगाना है। कांग्रेस आतंक और अलगाववाद को हवा देना चाहती है।

कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली दामन का संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि यह खाटू श्याम की पवित्र धरती है। वह भी खाटू बाबा की धरती से हैं। मनमोहन भी श्याम बाबा का नाम है। वह नई अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी मनमोहन भड़ाना व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव: 'अगर मैंने कोई गलत काम किया है तो साबित करिए', रॉबर्ट वाड्रा ने पीएम मोदी की दी चुनौती

महिलाओं के हित में फैसले लेती है बीजेपी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि भाजपा सरकार में ही महिलाओं के हित सुरक्षित हैं। भाजपा ने ही राजनीति में भी महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है। भाजपा ने महिलाओं के हित में हमेशा फैसले लिए हैं। दिया कुमारी ने कैथल और पाडला गांव में महिलाओं की सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं होता।

लाडवा और अंबाला में अमित शाह की रैली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव में तीसरी बार शुक्रवार को प्रचार करने आ रहे हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट लाडवा और अंबाला के मुलाना में रैली करेंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वह लाडवा में शंकर राइस मिल में आयोजित रैली सभा में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को दर्जनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। वह मुख्यमंत्री नायब सैनी और संतोष सारवान के लिए वोट मांगेगे।

यह भी पढ़ें- Haryana News: खुशखबरी! MSP पर आज से धान की सरकारी खरीद शुरू, चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें