Move to Jagran APP

कोविड कर्मचारियों की बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सिविल सर्जन नारनौल के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को हटाए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मचारियों की पुन ड्यूटी बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 12 May 2022 06:59 PM (IST)
Hero Image
कोविड कर्मचारियों की बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता, नारनौल: बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ सिविल सर्जन नारनौल के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को हटाए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मचारियों की पुन: ड्यूटी बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने यह आश्वासन दिया कि इन मांगों को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तक पहुंचा दी जाएगी। कोविड कर्मचारी प्रभारी अखिल कुमार ने बताया कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आगामी 17 मई को पूरे हरियाणा से हटाए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मचारी डीजी हेल्थ आफिस का घेराव करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कौशल कुमार ने बताया कि आगामी 27 मई को सर्व कर्मचारी संघ कौशल विकास निगम को भंग करने के लिए लघु सचिवालय नारनौल में एक प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि नागरिक अस्पताल नारनौल में हटाए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मचारी 40 दिन से धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को धरने की अध्यक्षता कोविड स्वास्थ्य प्रभारी अखिल कुमार द्वारा की गई। इस दौरान हटाए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मचारियों को बहुत ज्यादा आर्थिक व मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अखिल कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल नारनौल में पिछले 40 दिन से कोविड-19 की सैंपलिग आरटी-पीसीआर व टेस्टिग का कार्य पूर्ण रूप से बंद है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश देने के बावजूद भी हटाए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रशासन कोई सूद नही ले रहा है। इस अवसर पर धरने पर सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कौशल कुमार, सचिव मास्टर महेश कुमार, महेंद्र बोयत, डा. पुष्पेंद्र, हरकेश, नीरज यादव, एमपीएचडब्ल्यू प्रधान मुकेश, महेश कुमार व समस्त हटाए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।