Move to Jagran APP

थमती सांसों को आक्सीजन दे हजारों जान बचाई डीआर ने

है अंधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है। हरिवंश राय बचन की ये पंक्तियां जिस शख्सियत पर अक्षरश खरी उतरती हैं वह हैं हरियाणा राज्य रेडक्रास के महासचिव डीआर शर्मा।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 18 Apr 2022 07:22 PM (IST)
Hero Image
थमती सांसों को आक्सीजन दे हजारों जान बचाई डीआर ने
बलवान शर्मा, नारनौल:

है अंधेरी रात पर दीपक जलाना कब मना है। हरिवंश राय बच्चन की ये पंक्तियां जिस शख्सियत पर अक्षरश: खरी उतरती हैं, वह हैं हरियाणा राज्य रेडक्रास के महासचिव डीआर शर्मा। कोरोना काल के गहरे अंधकार में, जब सगे संबंधी भी साथ छोड़ रहे थे और परिस्थितियां बहुत विपरीत थीं। उस विकट परिस्थिति में डीआर शर्मा ने पूरे हरियाणा में 7800 स्वयं सेवकों का संगठन तैयार कर मानवता की सेवा में खुद को झोंक दिया। कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की भारी कमी हुई तो प्रदेश में रेडक्रास ने लोगों की थमती सांसों में नई जान डालने का कार्य किया और घर-घर आक्सीजन सिलेंडर और दवाइयां पहुंचाई। कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद रेडक्रास की टीम डीआर शर्मा के मार्गदर्शन में मानव सेवा में जुटी रही। साथ ही 1100 गैर सरकारी संगठनों को एकजुट कर कोरोना काल में मानवसेवा का बीड़ा उठाया। उनका जन्म जिला भिवानी ( हरियाणा) के एक किसान परिवार में हुआ। समाज और मानव सेवा की उनकी यह यात्रा रेवाड़ी जिले से शुरू हुई। सन 1987 में जिला प्रशिक्षण पर्यवेक्षक के रूप में कार्य शुरू किया और सन 2000 में शर्मा के ईमानदार प्रयासों की वजह से जिला रेडक्रास सचिव पद पर पदोन्नति मिली और यमुनानगर स्थानांतरित कर दिए गए। यहां आपके कुशल नेतृत्व में शाखा ने अनेक राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रात किए। मानव और दिव्यांगों की सेवा करने पर उन्हें 2013 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल के कर कमलों से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। डीआर शर्मा ने गरीब व अनुसूचित जाति के लोगों की लगातार सेवा की। इसके बाद 2011 में फरीदाबाद जिला रेडक्रास शाखा के सचिव पद पर रहते हुए उन्होंने मानवता की भलाई के लिए विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की। मानसिक रूप से विक्षिप्त दिव्यांगों के लिए स्कूल, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, फिजियोथैरेपी केंद्र, पुनर्वास केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की। उनके कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने दौरा कर मानवीय सेवाओं का निरीक्षण किया।यहीं वजह रही कि उनकी इस मेहनत और सेवाभाव को देखते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत क्षमता के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 2016 में हरियाणा के राज्यपाल ने डीआर शर्मा की कार्यकुशलता को देखते हुए भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के हरियाणा महासचिव पद पर पदोन्नति का तोहफा दिया।उनको दो बार भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रबंध निकाय के सदस्य के रूप में चुना गया और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कार्य करने का मौका मिला। उनके इन्हीं प्रयासों की वजह से केंद्र व राज्य के मंत्रियों द्वारा समय-समय पर डीआर शर्मा के कार्यों की सराहना की गई। रेडक्रास सोसाइटी की मुख्य गतिविधियों में स्वैच्छिक रक्तदान, शारीरिक रूप से चुनौतियों के लिए सेवाएं, प्राथमिक चिकित्सा, गृह नर्सिंग प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन शामिल हैं। हरियाणा राज्य रेडक्रास शाखा इस समय देश की शीर्ष राज्य शाखाओं में से एक है।यह डीआर शर्मा के अथक प्रयास और ईमानदारी से की गई सेवा के कारण है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।