Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विधायक राव दान सिंह ने शहर का किया दौरा

महेंद्रगढ़ शहर में स्थानीय विधायक राव दान सिंह ने शनिवार को अपने आवास पर नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बाजार में लोगों को बधाइयां दी।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 01 Jan 2022 08:44 PM (IST)
Hero Image
विधायक राव दान सिंह ने शहर का किया दौरा

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ :

महेंद्रगढ़ शहर में स्थानीय विधायक राव दान सिंह ने शनिवार को अपने आवास पर नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बाजार में लोगों को बधाइयां दी। राव दान सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि इस समय कोरोना महामारी की तीसरी लहर ओमीक्रोन का संकट देश पर छाया हुआ हैं। इससे हमें बचकर रहना चाहिए एवं नियमों का पालन करना चाहिए। राव दान सिंह की पत्नी संध्या राव ने भी फार्म हाउस पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में लोगों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन रामकुमार यादव, मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता, मनीष मित्तल, तरुण यादव, विजय महायच, मंजू चोपडा, पूर्व चेयरमैन विजेंद्र यादव, युवा नेता अरुण राव, जितेंद्र चोटीवाला, कृष्ण, दीपक यादव, अनीता, नवीन राव, प्रमानंद गर्ग, महेंद्र पंसारी, उमाशंकर अहरोदिया, सुनीता, कृष्णा सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें