Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahendragarh Gas Leak: गैस लीक से लगी आग में झुलसे चार लोगों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

महेंद्रगढ़ उपमंडल के गांव खुडाना बास की ढाणी खड़गवान में 19 जून को गैस लीक होने के कारण एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए थे। शनिवार रात को तीन की तो रविवार को परिवार के चौथे सदस्य बेटी ने भी तोड़ा दम। खुडाना के रहने वाले बिजेंद्र राजस्थान में निजी शिक्षण संस्थान में शिक्षक और उनकी पत्नी आंगनबाड़ी वर्कर थीं।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 23 Jun 2024 05:43 PM (IST)
Hero Image
चूल्हे की रिपेयर करते समय रखा गया सिलेंडर।

जागरण संवाददाता, नारनौल/महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ उपमंडल के गांव खुडाना बास की ढाणी खड़गवान में 19 जून को गैस लीक होने के कारण एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए थे। शनिवार रात को तीन की तो रविवार को परिवार के चौथे सदस्य बेटी ने भी तोड़ा दम।

खुडाना के रहने वाले बिजेंद्र राजस्थान में निजी शिक्षण संस्थान में शिक्षक और उनकी पत्नी आंगनबाड़ी वर्कर थीं। वे अपने दोनों बच्चों के साथ 10-12 दिन पहले गांव में छुट्टी मनाने आए थे। 19 जून को सुबह जब सभी लोग रसोईघर में थे, तब सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई।

इसमें चारों झुलस गए। उन्हें नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, जहां मौत हो गई।

बुधवार को फटा था सिलेंडर

बता दें कि बुधवार को सुबह गांव खुडाणा में गैस सिलेंडर फट गया। इस कारण जहां दंपती व उनके बेटा और बेटी झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आस पास अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक बिजेंद्र के घर में बुधवार को सिलेंडर फट गया। उन्होंने कहा था कि सुबह गैस की सफाई करने के बाद जैसे ही पाइप लगाकर चुल्हा चालू किया तो सिलैंडर में आग लग गई। आग से वह खुद और उनकी पत्नी झुलस गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें झुलसी हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेद्रगढ़ लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।