Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahendragarh Chunav Result 2024: नांगल चौधरी सीट कांग्रेस ने छीनी, महेंद्रगढ़ और बावल पर BJP की बड़ी जीत

Mahendragarh Chunav Result 2024 आज हरियाणा की सभी 90 सीटों का परिणाम आ रहा है। वहीं बीजेपी महेंद्रगढ़ सीट पर जीत दर्ज कर ली है। Haryana Election Result 2024 यहां से कांग्रेस के राव दान सिंह करीब तीन हजार वोटों से हार गए हैं। आइए बताते हैं कि महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले में कौन-कौन उम्मीदवार आगे चल रहे हैं ?

By Kapil Kumar Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 08 Oct 2024 03:50 PM (IST)
Hero Image
सभी 90 सीटों का परिणाम आ रहा है। शुरुआती रुझान में बीजेपी ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।

डिजिटल डेस्क, महेंद्रगढ़। Mahendragarh Chunav Result 2024 हरियाणा विधानसभा चुनावों का परिणाम आज आ रहा है। हरियाणा में महेंग्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों की सीटों पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इन सीटों पर एग्जिट पोल भी फेल होते दिखाई दे रहे हैं। यहां की ज्यादातर सीटों पर एग्जिट पोल में कांग्रेस प्रत्याशियों को आगे दिखाया जा रहा था, लेकिन अब नतीजे सामने आ रहे हैं तो अटेली को छोड़कर महेंद्रगढ़ की तीनों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

नांगल चौधरी सीट पर कांग्रेस जीती-

हरियाणा की नांगल चौधरी सीट कांग्रेस ने बीजेपी से छीन ली है। सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह को कांग्रेस की मंजू चौधरी ने हरा दिया। मंजू चौधरी ने 6 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। मंजू चौधरी को 18वें राउंड तक 60320 वोट मिले, जबकि अभय सिंह को 53581 मत मिले हैं।

अटेली में फिर आगे हुईं आरती राव-

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी शूटर आरती राव करीब 2200 मतों से आगे हो गई हैं। अटेली सीट पर पहले चार राउंड में आगे रहने के बाद आरती 14वें राउंड तक पीछे रहीं। उनसे बसपा के ठाकुर अतरलाल आगे चल रहे थे।

बावल सीट पर बीजेपी ने मारी बाजी-

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बावल सीट पर तीसरी बार कमल खिला है। नायक बने हैं स्वास्थ्य निदेशालय के पूर्व उप निदेशक डा. कृष्ण कुमार। नामांकन के दो दिन पहले स्वैच्छिक त्याग पत्र देकर भाजपा से टिकट लेकर चुनावी दंगल में उतरे डॉ. कृष्ण ने राजनीति के धुरंधर पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा को 25 हजार से अधिक मत से मात दे दी है।

नांगल चौधरी सीट 12वां राउंड-

Nagnal Chaudhary Result 2024 नांगल चौधरी विधानसभा सीट पर 12 राउंड तक की गिनती हो चुकी है। अभी तक बीजेपी के डॉ. अभे सिंह यादव करीब 1600 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की मंजू चौधरी दूसरे स्थान पर हैं।

Kosli Chunav Result 2024 कोसली विधानसभा सीट से 11वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव 8690 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के जगदीश यादव दूसरे स्थान पर हैं।

Mahendragarh Chunav Result 2024 महेंद्रगढ़ सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से बीजेपी के कंवर सिंह करीब तीन हजार वोटों से जीत गए हैं। कांग्रेस के राव दान सिंह को 14वें राउंड तक 52552 वोट मिले, जबकि बीजेपी के कंवर सिंह को 54909 मत मिले हैं। वहीं, 15वें राउंड में बीजेपी की जीत दर्ज हो गई।

Narnaul Chunav Result 2024  नारनौल सीट पर 6 राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव 8778 वोटों से आगे चल रहे हैं।

नांगल चौधरी सीट पर बीजेपी आगे-

Nangal Chaudhary Chunav Result 2024 नागंलचौधरी विधानसभा में बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. अभे सिंह यादव करीब तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की मंजू चौधरी पीछे चल रही हैं।

नारनौल सीट पर बीजेपी आगे-

Narnaul Chunav Result 2024 नारनौल सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार ओमप्रकाश यादव 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह को अभी तक 18 हजार वोट मिले हैं, जबकि ओमप्रकाश को 24 हजार मत मिल चुके हैं।

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस की बढ़त-

Mahendragarh Chunav Result 2024 महेंद्रगढ़ जिले की महेंद्रगढ़ विधानसभा में कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस के राव दान सिंह करीब दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार कंवर सिंह को अभी 28 हजार वोट मिले हैं, जबकि राव को 30 मत मिल चुके हैं।

बावल में बीजेपी आगे-

हरियाणा की बावल सीट पर बीजेपी के डॉ. कृष्ण कुमार 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के डॉ. एमएल रंगा काफी देर से पीछे ही चल रहे हैं। रंगा को अभी तक 28 हजार वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार को 40 हजार मत मिल चुके हैं।

कोसली में बीजेपी आगे-

Kosli Chunav Result 2024 कोसली सीट पर बीजेपी के अनिल यादल करीब 3 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार जगदीश यादव काफी देर से पीछे ही हैं।

अटेली सीट पर बीएसपी आगे-

Ateli  Chunav Result 2024 अटेली Ateli में चौथे राउंड तक ठाकुर अतरलाल 6881 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से बीजेपी की प्रत्याशी आरती राव बहुत पीछे हो गई हैं।

महेंद्रगढ़ 7वां राउंड-

महेंद्रगढ़ सातवें राउंड में राव दान सिंह 1600 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कोसली विधानसभा सीट-

तीसरे राउंड-

पार्टी का नाम         प्रत्याशी का नाम          वोट से आगे

भाजपा                  अनिल कुमार             1000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस               पूर्व मंत्री जगदीश यादव      पीछे चल रहे हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें