Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: सागरपुर में EVM में खराबी आने से एक घंटे करना पड़ा इंतजार, लग गई लंबी कतारें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सागरपुर में EVM में खराबी के चलते मतदाताओं को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके चलते मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं। अटेली क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मतदान में भाग लिया। युवा मतदाताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

By Balwan Sharma Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 05 Oct 2024 10:39 PM (IST)
Hero Image
सागरपुर में EVM में खराबी आने से एक घंटे करना पड़ा इंतजार।

संवाद सूत्र, मंडी अटेली। हरियाणा में विधानसभा का आम चुनाव शनिवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। अटेली क्षेत्र में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया विधानसभा का आम चुनाव। इस चुनाव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने चुनाव की इस प्रक्रिया में पर चढ़कर भाग लिया।

अटेली क्षेत्र के मतदाता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर मतदान किया। यहां युवा मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला जिसके कारण लंबी-लंबी लाइनों लगकर मतदान किया। वहीं पहली बार मतदान कर रहे युवा उत्साह देखने को मिला।

एक घंटे तक मतदाताओं को करना पड़ा इंतजार

सागरपुर के बूथ नंबर 126 मशीन में तकनीकी खराबी के चलते 1 घंटे तक मतदाताओं इंतजार करना पड़ा। उसके बाद वहां पर लंबी लाइन लग गई। इसके अलावा बिहाली के बूथ नंबर 196 पर मशीन में खराबी के चलते 25 मिनट तक मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। वहां पर उपस्थित महिलाएं तो नीचे बैठकर मशीन ठीक होने का इंतजार करती रही।

अटेली क्षेत्र के गांव रामपुरा में करीब 12 बजे के आसपास एक पुलिस अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता के हाथापाई हो गई थी। सुजापुर के बूथ नंबर 141 पर की निवर्तमान विधायक सीताराम यादव और उनकी पत्नी पूर्व सरपंच सुजापुर बिरमा देवी के साथ वोट डालने पहुंचे।

ज्यादातर मतदान केंद्र खाली नजर आए

सुबह सात से दोपहर एक बजे तक तो मतदान प्रक्रिया बड़ी तेजी से चल रही थी। इसके बाद ज्यादातर मतदान केंद्र खाली नजर आए। अधिकतर गांवों में मतदान केंद्रों पर अधिकारी व पुलिस नजर आ रही थी। अबकी बार अटेली क्षेत्र में ज्यादातर युवाओं ने अपना पहली बार मतदान किया है।

सभी मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स व हरियाणा पुलिस ने साथ मिलकर अपना कार्य किया। सायं के समय 5 बजे फिर से मतदान केंद्रों पर कुछ देर के लिए भीड़ देखी गई। मतदान सायं छह बजे बंद हो गया। बिहाली के बुथ नम्बर 197 एक बुजुर्ग को गाड़ी में ही बिठाकर साइन करवा कर उनके परिवार जनों ने वोट डाला।

92 वर्षीय सुरूसी देवी ने व्हीलचेयर पर वोटिंग की

सिहमा गांव 92 वर्षीय सुरूसी देवी ने व्हीलचेयर पर बैठाकर वोट डालने के लिए परिजन लेकर आए। मतदान से ही हम उन प्रतिनिधियों का चुनाव कर सकते हैं जो हमारे हितों और समस्याओं को समझकर उनका समाधान कर सकते हैं। भाजपा नेता यतेन्द्र राव ने अटेली के बूथ नंबर 176 पर किया।

उन्होंने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक अधिकार है जो सरकार में भागीदारी, बेहतर प्रतिनिधित्व, और सामाजिक सुधार को प्रोत्साहित करता है। यह भ्रष्टाचार कम करने, समानता बढ़ाने, और सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर प्रदान करता है, जिससे जनता की आवाज सुनी जाती है। पहली बार वोट डाल रही डॉ. दीक्षा यादव ने कहा मतदान करने से न केवल हमारी आवाज सुनी जाती है बल्कि यह हमें अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है।

कई वोटर्स पहली बार कर रहे थे मताधिकार का प्रयोग

पहली बार वोट डाल रहे मितुल यादव इंजीनियर ने कहा कि हर वोट महत्वपूर्ण है और यह तय कर सकता है कि कौन सी सरकार सत्ता में आएगी। सही और ईमानदार प्रतिनिधियों का चुनाव करके हम भ्रष्टाचार को कम कर सकते हैं और विकास को प्रोत्साहित कर सकते हैं।

खोड़ के बुथ नम्बर 162 पर पहली बार मतदान करने अपनी माता मुन्नी देवी के साथ आए साहिल चौहान ने कहा कि मतदान हमें नागरिकता का गर्व और सम्मान दिलाता है। यह एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपने विचार और विचारधारा को व्यक्त कर सकते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि हम मतदान करने के महत्व को समझें और अपने परिवार दोस्तों और समुदाय को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कई लोगों ने वोटिंग के महत्व पर रखी अपनी राय

याद रखें आपका एक वोट बदलाव ला सकता है। अपने अधिकार का प्रयोग करें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें। डॉ. रितु पर्ण ने कहा कि राज्य और देश की भलाई के लिए बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा मतदान होगा हमारा लोकतंत्र भी उतना ही ज्यादा मजबूत होगा, क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जहां पर चाहे केंद्र की सरकार और चाहे किसी राज्य की उसे चुनने का माध्यम एक वोट ही है।

बिहाली गांव में बुथ नम्बर 197 पर अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ आए दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने कहा कि वह अस्पताल में भर्ती होते हुए भी दिल्ली से चलकर वोट डालने आया है। देश में वोट की महत्ता बहुत ज्यादा है। इस महत्ता को ध्यान में रखते हुए ही अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। 

यह भी पढ़ेंः Haryana Election: पुन्हाना में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें