Move to Jagran APP

Haryana: यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसकर पढ़ रहे छात्र पर जानलेवा हमला, जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा पीड़ित

हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है। यहां हॉस्टल के अंदर घुसकर एक छात्र पर कुछ गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। छात्र की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसके पिता ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

By Jagran NewsEdited By: Pooja TripathiUpdated: Sat, 26 Aug 2023 01:22 PM (IST)
Hero Image
यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसकर पढ़ रहे छात्र पर जानलेवा हमला

महेंद्रगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां स्थित यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रह रहे एक छात्र पर पढ़ाई करते वक्त कुछ गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार जब छात्र पर हमला हुआ वह पढ़ाई कर रहा था। अचानक हुए इस हमले की वजह से वह बचने के लिए भाग भी नहीं सका।

उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

छात्र की हालत इतनी गंभीर है कि वह इस समय जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के पिता ने महेंद्रगढ़ सदर थाने में शिकायत दी है।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपित नांगल चौधरी के पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है। जिसने गुंडों की टीम के साथ यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर हॉस्टल के स्टडी रूम में छात्र पर हमला कर दिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें