Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kosli vidhan sabha Chunav Result: कोसली सीट पर दिलचस्प मुकाबला, जगदीश यादव और अनिल दहिया की किस्मत का फैसला

Haryana vidhan sabha Election Result 2024 हरियाणा के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज यानी मंगलवार को हरियाणा की 90 सीटों का परिणाम आ रहा है। Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा की कोसली सीट पर बीजेपी और कांग्रेस बीच कांटे की टक्कर है। Haryana vidhan sabha chunav 2024 यहां देखिए चुनाव के सबसे तेज नतीजे।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 07 Oct 2024 11:42 PM (IST)
Hero Image
Kosli vidhan sabha Chunav Result 2024: हरियाणा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, कोसली। Kosli vidhan sabha Chunav 2024 कोसली सहित हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार आ जाएंगे। कोसली विधानसभा सीट पर कांग्रेस से जगदीश यादव और बीजेपी से अनिल दहिया चुनाव मैदान में हैं।

हरियाणा में गत 5 अक्टूबर को चुनाव संपन्न हुए थे। Kosli Assembly Election Result 2024 विधानसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को कड़े सुरक्षा पहरे में सुबह आठ बजे शुरू होगी। बावल सीट पर बीजेपी के डॉ. कृष्मा कुमार और कांग्रेस की डॉ. मुनि रंगा के बीच कांटे की टक्कर है। इस विधानसभा में 67.95 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राजकीय महिला महाविद्यालय में बावल व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र और जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कोसली विस क्षेत्र की मतगणना की जाएगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।

वहीं, मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई है। इन टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक काउंटिग सुपरवाईजर और दो काउंटिग सहायक रहेंगे। इनके अतिरिक्त एक टेबल अधिकारियों के लिए और चार टेबल रिजर्व रखी जाएगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए बावल और रेवाड़ी में छह-छह और कोसली में नौ टेबल लगाई जाएगी।

इसके अलावा दो-दो टेबल रिजर्व में रहेंगी। रेवाड़ी व बावल की मतगणना का कार्य 19 राउंड और कोसली में 20 राउंड में फाइनल नतीजे आने की संभावना है। बता दें कि ईवीएम मशीन को वीवीपैट सहित पूर्ण सुरक्षात्मक तरीके से स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम व वीवीपैट की निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है। स्ट्रांग रूम में तीन घेरे में फुल प्रूफ सुरक्षा की जा रही है। मतगणना के लिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें आठ अक्टूबर को प्रात: 6 बजे मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ambala Cantt vidhan sabha Chunav Result: अनिल विज को टक्कर दे पाएंगी चित्रा सरवारा? कौन होगा अंबाला कैंट का विधायक

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर जिले की रेवाड़ी, बावल व कोसली सीट पर कांग्रेस व भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। रेवाड़ी, बावल व कोसली में भाजपा के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक हैं।

यह भी पढ़ें- Baroda vidhan sabha Chunav Result: कांग्रेस का विजय रथ रोक पाएगी भाजपा? कल आएगा बड़ोदा विधानसभा सीट का रिजल्ट

वहीं, रेवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव पूर्व मंत्री व छह बार विधायक रह चुके कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे हैं। इसके अलावा बावल व कोसली में कांग्रेस प्रत्याशी सांसद दीपेंद्र हुड्डा के समर्थक हैं। ऐसे में तीनों ही सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इसके अलावा रेवाड़ी से आप प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

रेवाड़ी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र 72-बावल, 73-कोसली व 74-रेवाड़ी में कुल वोटर की संख्या 732913 है। इनमें 382482 पुरूष, 350424 महिलाएं व सात थर्ड केंद्रशामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र अनुसार आंकड़ों पर नजर डालें तो 72-बावल विस क्षेत्र में कुल 229170 मतदाता हैं।

इनमें 119626 पुरूष व 109544 महिलाएं, 73-कोसली विस क्षेत्र में कुल 249851 मतदाता हैं। 130301 पुरूष, 119549 महिलाएं व 1 थर्ड जेंडर तथा 74-रेवाड़ी विस क्षेत्र में कुल 253892 मतदाता हैं, जिनमें 132555 पुरूष, 121337 महिलाएं व 6 थर्ड जेंडर हैं।

बता दें कि इस बार कोसली सीट पर 70.19 फीसदी मतदान हुआ है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें