Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महेंद्रगढ़ के डालनवास में बने जोहड़ में दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, लोगों की बाते मान आए थे नहाने

महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास बने जोहड़ में दो युवकों के दर्दनाक मौत हो गई। जोहड़ में युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने शव भाइयों को जोहड़ से निकाल कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बताया कि कुछ दिनों से पीलिया हो गया था। किसी ने बताया गया कि जोड़ में नहाने से बीमारी ठीक हो जाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Sat, 12 Aug 2023 09:56 PM (IST)
Hero Image
महेंद्रगढ़ के डालनवास में बने जोहड़ में दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत।

महेंद्रगढ़, संवाद सहयोगी। महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास बने जोहड़ में दो युवकों के दर्दनाक मौत हो गई। जोहड़ में युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने शव भाइयों को जोहड़ से निकाल कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता रामनिवास पुत्र लक्ष्मण सिंह गांव तिलोकाराम की ढाणी महपालवास थाना सूरजगढ़ जिला झुंझुनू का रहने वाला हूं। मेरा 21 वर्षीय लड़का बलकेश और दूसरा 15 वर्षीय लड़का गौतम को पिछले कुछ दिनों से पीलिया हो गया था। किसी व्यक्ति द्वारा उन्हें बताया गया कि महेंद्रगढ़ के पास गांव डालनवास जोड़ में नहाने से यह बीमारी ठीक हो जाएगी।

इसके बाद मेरे दोनों बच्चे पूछते हुए इस गांव में पहुंच गए जब वहां उसका छोटा भाई गौतम जोड़ में नहाने लगा तो वह कुछ ही समय में डूबना शुरू हो गया अपने भाई को डूबता देख दूसरे भाई बलकेश ने उसे बचाने का प्रयास कर ने लगा तो वह भी जोड़ में डूब गया।

इस दौरान दोनों भाइयों की जोड़ में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई आसपास के लोगों द्वारा उन्हें सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक को जांच इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस दर्दनाक घटना को लेकर गांव में मातम छाया हुआ है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें