Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahendragarh News: मतांतरण की अफवाहों पर मचा हंगामा, 10 लोगों को पुलिस ले गई थाने

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव नावां में तथाकथित मतांतरण को लेकर गुरुवार रात को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गांव का ही एक युवक मसीह संकीर्तन करा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के युवक ने इसाई धर्म की लड़की से शादी कर रखी है और गांव के अन्य लोगों को मतांतरण करवाने के लिए यहां मसीह संकीर्तन कर रहे हैं।

By mohan lal agarwal Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 17 Aug 2024 04:20 PM (IST)
Hero Image
महेंद्रगढ़ में मतांतरण की अफवाहों पर मचा हंगामा।

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। गांव नावां में तथाकथित मतांतरण को लेकर गुरुवार रात को ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। गांव का ही एक युवक और उसकी पत्नी एवं जानकार गांव में ही मसीह संकीर्तन कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के युवक ने इसाई धर्म की लड़की से शादी कर रखी है और गांव के अन्य लोगों को मतांतरण करवाने के लिए यहां मसीह संकीर्तन कर रहे हैं।

गांव में हंगामे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करवाया तथा संकीर्तन भी बंद करवाया। इसके बाद पुलिस ने वहां संकीर्तन कर रहे व्यक्तियों को पूछताछ के लिए सतनाली थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की जांच जारी है। जांच के बाद खुलासा कर दिया जाएगा।

प्रशासन और सरपंच से अनुमति भी ली

जानकारी के अनुसार गांव नावां के एक युवक ने इसाई धर्म की लड़की से शादी कर रखी है तथा काफी दिनों से गांव से बाहर रह रहा है। अब युवक तीन चार दिनों से गांव में अपने घर आया हुआ था। वह अपने घर के बाहर एक मसीह से संकीर्तन करवा रहा था। इसके लिए उसने प्रशासन और सरपंच से अनुमति भी ली थी। उसके बाद संकीर्तन शुरू किया था।

ग्रामीणों ने संकीर्तन में जाकर हंगामा किया

इस संकीर्तन में दस लोग छत्तीसगढ़ व पंजाब से आए हुए थे। इसमें चार महिलाएं व दो बच्चें भी शामिल थे। उन्होंने जैसे ही संकीर्तन शुरू किया, ग्रामीणों को शंका हुई कि यह गांव के लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाना चाहते हैं, ऐसे में उन्होंने संकीर्तन में जाकर हंगामा किया। मामला गंभीर होते पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार इसके बाद पुलिस ने बाहर से आए लोगों को सतनाली थाने में ले गई।

थाना प्रभारी को शिकायत देकर जांच की मांग की

मतांतरण की सूचना आग की तरह फैल गई। सूचना लगते ही आस-पास गांव के सरपंच व ग्रामीण सतनाली थाने पहुंच गए तथा मामले दर्ज करने की मांग करने लगे। नावां के सरपंच राजेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर जांच की मांग की है। पुलिस डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि पुलिस के पास सरपंच की शिकायत आई हुई थी। उस पर जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: तलाब में डूब रहा था दोस्त, बचाने के लिए जान की बाजी लगा बैठा गौरव; दोनों की मौत