Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ateli vidhan sabha Chunav Result: हॉट सीट पर जीती BJP, आरती राव ने BSP के अतरलाल को इतने वोटों से दी पटखनी

Haryana vidhan sabha Election 2024 हरियाणा की अटेली सीट पर बीजेपी की प्रत्याशी आरती राव ने जीत दर्ज की है। आरती राव ने बीएसपी के उम्मीदवार ठाकुर अतरलाल को 2500 वोटों से हरा दिया है। Haryana Assembly Election 2024 यह हॉट सीट बनी हुई थी इसलिए इस विधानसभा पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। Haryana vidhan sabha chunav 2024

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 08 Oct 2024 05:28 PM (IST)
Hero Image
Ateli vidhan sabha Chunav 2024: अटेली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बन रहा है। फाइल फोटो

डिजिटस डेस्क, अटेली। Ateli vidhan sabha Chunav 2024 हरियाणा की 90 सीटों पर आज यानी मंगलवार को परिणाम आ रहे हैं। अटेली में बीएसपी के प्रत्याशी अतरलाल 10वें राउंड तक तीन हजार वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन 14वें राउंड में आरती राव फिर से आगे हो गई हैं। इसके बाद आरती राव आगे ही रही और आखिर में जीत दर्ज की।

बीजेपी की आरती राव जीतीं-

Ateli Chunav Result 2024 हरियाणा की अटेली सीट पर आखिरकार बीजेपी की जीत हो गई। अटेली सीट पर कई राउंड तक बीएसपी के अतरलाल यादव आगे चल रहे थे, लेकिन आखिरी 18वें राउंड तक बीजेपी की आरती सिंह राव ने सफलता हासिल की।

2500 वोटों से जीतीं राव-

आरती राव ने BSP के उम्मीदवार अतरवाल को करीब 2500 वोटों से हरा दिया है। बीएसपी के अतरलाल को 54274 वोट मिले, जबकि बीजेपी की आरती राव को 56,774 मत मिले हैं। इनके अलावा कांग्रेस की अनीता यादव को 29,474 वोट मिले।

अटेली में फिर आगे हुईं आरती राव-

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी शूटर आरती राव करीब 2200 मतों से आगे हो गई हैं। अटेली सीट पर पहले चार राउंड में आगे रहने के बाद आरती 14वें राउंड तक पीछे रहीं। उनसे बसपा के ठाकुर अतरलाल आगे चल रहे थे।

अटेली विधानसभा-

10वां राउंड-

पार्टी का नाम                          प्रत्याशी का नाम                     कौन आगे                  कितने मिले वोट

बीएसपी                                  अतरलाल यादव                        3 वोट से आगे                 34204

बीजेपी                                     आरती सिंह राव                        पीछे चल रही हैं               31276

कांग्रेस                                     अनीता यादव                            पीछे चल रहे हैं।               17544

अटेली विधानसभा-

8वां राउंड-

पार्टी का नाम                प्रत्याशी का नाम             कौन आगे                   कितने मिले वोट

बीएसपी                       अतरलाल यादव             4 वोट से आगे               28544

बीजेपी                         आरती सिंह राव             पीछे चल रही हैं              24349

कांग्रेस                         अनीता यादव                  पीछे चल रहे हैं।            14682

अटेली सीट पर बीएसपी आगे-

Ateli Chunav Result 2024 अटेली Ateli में चौथे राउंड तक ठाकुर अतरलाल 6881 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से बीजेपी की प्रत्याशी आरती राव बहुत पीछे हो गई हैं।

तीसरा राउंड-

तीसरे राउंड तक ठाकुर अतरलाल 3374 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।

दूसरा राउंड-

अटेली विधानसभा में रुझान बदल गया है। दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने पर बसपा प्रत्याशी अतरलाल आगे हो गए हैं। अतर लाल करीब 1100 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी पीछे हो गए हैं।

बता दें कि हरियाणा में सभी 90 सीटों पर पांच अक्टूबर को चुनाव हुआ था। हरियाणा की अटेली सीट पर बहुत दिलचस्प चुनाव हुआ है। Ateli Assembly Election 2024 इस सीट पर बीएसपी के उम्मीदवार ठाकुर अतरलाल मैदान में हैं। 

बता दें कि इस सीट पर 70.58 फीसदी मतदान हुआ था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें