Move to Jagran APP

Nuh Clash: नूंह में भगवा यात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा, कई गाड़ियों को फूंका; देखें उपद्रव की तस्वीरें

हरियाणा के नूंह में ब्रंज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने सोमवार को पथराव कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए। इस दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया। बीच-बीच में गोलियां भी चल रही हैं। एक होमगार्ड की मौत होने की जानकारी मिली है। गोली लगने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेडिसिटी लाया गया था। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

By Shyamji TiwariEdited By: Shyamji TiwariUpdated: Mon, 31 Jul 2023 06:37 PM (IST)
Hero Image
नूंह में भगवा यात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा

नूंह, ऑनलाइन डेस्क। हरियाणा के नूंह में ब्रंज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने सोमवार को पथराव कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए। इस दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया। बीच-बीच में गोलियां भी चल रही हैं।

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई है। यात्रा में गुरुग्राम से भी सैकड़ों गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नल हड शिव मंदिर नूह में गए हुए थे।

मोनू मानेसर का रात में जारी वीडियो से पहले से तनाव था। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने श्रीराम की जयकार करते ही मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध करने लगे।

दोनो ओर से पहले झड़प हुई। खबर ये है कि तीन लोगों को गोली लगी है। वहीं, एक होमगार्ड की मौत होने की जानकारी मिली है। गोली लगने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेडिसिटी लाया गया था। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

हालांकि, अभी तक इस बारे आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। नूंह में शुरू हुई हिंसा की आग अन्य जगहों पर फैलती जा रही है।

गुरुग्राम के कई हिस्सों में उपद्रव शुरू हो चुका है। कई जगहों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ करके आग लगा दी गई।

साइबर क्राइम थाने को भी आग के हवाले कर दिया गया। नूंह के बाद हिंसा जिले के अन्य हिस्सों में भी फैलती जा रही है। 

नगीना के बडकली चौक पर मुस्लिम समुदाय के युवकों ने दुकानों पर किया पथराव कई वाहन तोड़े फिरोज पुर जिनका में आंबेडकर चौक पर एक बाइक को आग लगा दी।

इसके अलावा सोहना में भी नूंह हिंसा की आग फैल चुकी है। सोहना के भी लोगों में आक्रोश है। सोहना में पंचायत कर लोगों ने सड़क पर आकर आक्रोश जताया। सोहना में भी बाइपास पर एक कार में आग लगा दी गई और दो कारों में तोड़फोड़ की गई है।

जिले में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। वहीं इंटरनेट सेवाओं को भी ठप कर दिया गया।  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।