Move to Jagran APP

Nuh Violence: 'शांति बनाए रखें और हिंसा से बचें', नूंह में हुई हिंसा पर बोले पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के नूंह जिले में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। विशेष समुदाय के लोगों ने भगवा यात्रा पर पत्थरबाजी कर दी और देखते ही देखते हिंसा भड़क उठी। एक होमगार्ड की भी मौत हुई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। नूंह में हुई इस हिंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बयान जारी किया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Mon, 31 Jul 2023 06:40 PM (IST)
Hero Image
'शांति बनाए रखें और हिंसा से बचें', नूंह में हुई हिंसा पर बोले पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा

नई दिल्ली/चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा है कि सभी लोग शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि लोग भाईचारा और शांति कायम रखने में सहयोग करें। साथ ही हुड्डा ने वीडियो मं कहा कि लोगों को आपसी टकराव, अफवाह और हिंसना से बचना चाहिए।

नूंह की हिंसा (Nuh Clash) की आंच अब दूसरे जिलों में भी पहुंच चुकी है। नूंह की घटना के बाद बहादुरगढ़ में आक्रोश पनप रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता सेक्टर-9 मोड़ पर जुट रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने रोड पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। इसी के साथ गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित दमदमा चौक पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है।

नूंह में भगवा यात्रा में बवाल

बता दें कि नूंह में भगवा यात्रा निकाली जा रही थी। जिसमें बवाल शुरू हो गया। समुदाय विशेष के लोगों ने यात्रा पर पथराव कर दिया और गोलियां भी चलाई गईं। इसी के साथ, कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

नूंह जिले में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिला प्रशासन ने नूंह और हथीन में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है। इसी के साथ जिले में धारा-144 भी लगाई गई है। हालात खराब होने के चलते नूंह के नलहड़ मंदिर में करीब 5000 लोग भी फंसे हुए हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।