Move to Jagran APP

Nuh Violence: 'कोई भी व्यक्ति संविधान से ऊपर नहीं, अधिक संवेदनशील होने की..,' नूंह हिंसा पर बोले CM मनोहर लाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह में जिस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई उस स्थिति में हर आम नागरिक की जिम्मेदारी समाज और प्रदेश के प्रति और भी बढ़ जाती है। ऐसे में हमें कोई भी संदेश प्रचारित करते हुए और भी अधिक संवेदनशील होना चाहिए। CM ने कहा कि कोई भी व्यक्ति देश के संविधान से ऊपर नहीं है। देश की शांति के लिए हम सबको प्रयास करते रहना चाहिए।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Mon, 31 Jul 2023 07:47 PM (IST)
Hero Image
'कोई भी व्यक्ति संविधान से ऊपर नहीं, अधिक संवेदनशील होने की..,' नूंह हिंसा पर बोले CM मनोहर लाल

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह जिले में उत्पन्न हुई स्थिति पर आम जनता से शांति की है। उन्होंने कहा है कि संवाद के जरिए सभी विषयों का हल निकाला जा सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शांति की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नागरिक 'हरियाणा एक हरियाणवी एक' के सिद्धांत पर चलते हुए समाज और प्रदेश के हित में सहयोग दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह में जिस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई उस स्थिति में हर आम नागरिक की जिम्मेदारी समाज और प्रदेश के प्रति और भी बढ़ जाती है। ऐसे में हमें कोई भी संदेश प्रचारित करते हुए और भी अधिक संवेदनशील होना चाहिए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति देश के संविधान से ऊपर नहीं है। देश की अखंडता और शांति के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करते रहना चाहिए।

पूर्व CM हुड्डा की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा है कि सभी लोग शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि लोग भाईचारा और शांति कायम रखने में सहयोग करें। साथ ही हुड्डा ने वीडियो में कहा कि लोगों को आपसी टकराव, अफवाह और हिंसा से बचना चाहिए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।