Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आंखों के प्रति किया जागरूक, बांटे चश्मे

संवाद सहयोगी नगीना जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में बृहस्पतिवार को दृष्टि दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 14 Oct 2021 06:15 PM (IST)
Hero Image
आंखों के प्रति किया जागरूक, बांटे चश्मे

संवाद सहयोगी, नगीना: जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में बृहस्पतिवार को दृष्टि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डाक्टरों ने लोगों को आंखों के बारे में जागरूक किया और अधिक से अधिक नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

डा. अरविद ने लोगों से कहा कि अपनी आंखों का अधिक से अधिक ध्यान रखना चाहिए। जब तक हमारे पास आंखें सही सलामत हैं, हम हर दूरी को नजदीकी में बदल सकते हैं। यदि आंखें सही नहीं है तो सबसे अधिक परेशानी होती है। मरीजों की आंखों की जांच कर चश्मे वितरित किए गए। हमे नेत्रदान करना चाहिए। हम अपनी आंखों से दो लोगों की जिदगी में रोशनी कर सकते हैं। नेत्रदान महादान है इससे बड़ा कोई दान नहीं है। हरी सब्जी, लाल तथा पीले फलों को ज्यादा खाएं। धूम्रपान न करें धूम्रपान मोतियाबिद का कारक है। हमें धूप में काम करते समय चश्मा जरूर पहनना चाहिए। जोखिम वाले कार्य करते समय सुरक्षा चश्मा जरूर पहने। डाक्टर प्रवीण राज तंवर नोडल अधिकारी ने कहा कि कंप्यूटर स्क्रीन से दूरी बनाकर रखें। यदि कोई व्यक्ति कंप्यूटर पर काम करता है तो उसे हर बीस मिनट में आंखों को आराम देना चाहिए। बताया कि आंखों की समय पर जांच करानी चाहिए। व्यायाम ना केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है बल्कि आंखों को भी स्वच्छ बनाता है। इसलिए आंखों के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए। जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में नेत्र रोग विशेषज्ञ है। आंखों से संबंधित कोई भी परेशानी आने पर तुरंत जांच कराकर उपचार लें। इस मौके पर मुबीन खान, मेहशरा, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर