Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Palwal News: आठ महीने के बच्चे पर गिरा खौलता दूध, अस्पताल में भर्ती

Palwal News गांव नांगल ब्राह्मण में आज बृहस्पतिवार सुबह आठ महीने के बच्चे पर खोलता हुआ दूध गिर गया जिससे बच्चा बुरी तरह जल गया। बच्चे का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। नांगल ब्राह्मण के रहने वाले रविंद्र ने बताया कि उसका आठ महीने का बच्चा अर्नेश बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे घर में खेल रहा था।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Thu, 09 Nov 2023 10:35 AM (IST)
Hero Image
Palwal News: आठ महीने के बच्चे पर गिरा खौलता दूध, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, पलवल। जिला के गांव नांगल ब्राह्मण में आज बृहस्पतिवार सुबह आठ महीने के बच्चे पर खोलता हुआ दूध गिर गया, जिससे बच्चा बुरी तरह जल गया। बच्चे का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। नांगल ब्राह्मण के रहने वाले रविंद्र ने बताया कि उसका आठ महीने का बच्चा अर्नेश बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे घर में खेल रहा था।

उसी दौरान खेलते-खेलते वह घर में बने चूल्हे के पास जा पहुंचा। किसी की नजर अर्नेश पर नहीं पड़ी। अर्नेश ने चूल्हे पर रखे खोलते ही दूध को अपने ऊपर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद अर्नेश की चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। वह आनन फानन में अर्नेश को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

Also Read-

शमशाबाद में युवक पर हथोड़ों से किए वार, हालत गंभीर

पलवल के कैंप थाना अंतर्गत शमशाबाद में युवक पर हथोड़ों से वार किए गए। युवक का उपचार गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स में चल रहा है। युवक को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए युवक के भाई और पड़ोसी पर भी जानलेवा हमला किया गया।

कैंप थाना पुलिस ने मामले में दो नामजद युवकों के विरुद्ध मारपीट, एससी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।