Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पलवल: नहर में गिरी कार 12 घंटे बाद बरामद, एक व्यक्ति का मिला शव; अन्य लोगों की तलाश जारी

पलवल (Palwal News) शहर में बुधवार की रात को गांव किठवाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर आगरा कैनाल में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और राहत और बचाव दल की टीम पहुंची। कल रात से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक पलवल के इस्लामाबाद का रहने वाला था।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 11 Jul 2024 01:54 PM (IST)
Hero Image
Palwal Crime: गोताखोरों की मदद से अन्य लोगों की जा रही तलाश।

 जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल-अलीगढ़ रोड पर बुधवार रात को एक कार गांव किठवाड़ी के नज़दीक अनियंत्रित होकर आगरा कैनाल नहर में गिर गई थी। गुरुवार सुबह 12 से 13 घंटे बाद कार बरामद हुई है। जिसमें एक व्यक्ति का शव मिला है। बाकियों की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर किठवाड़ी से गुजर रही थी तभी नहर में जा गिरी। कार में अन्य सवारी भी सवार थीं। कार के नहर में गिरने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। गुरुवार सुबह रेस्क्यू की टीम कार और उसमें सवार लोगों को खोजने में जुटी रही, मगर उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। अंतत: नहर में डूबी कार के चालक का शव मिला। मृतक की पहचान पलवल के ही इस्लामाबाद के रहने वाले कमल के रूप में हुई है।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक कार आगरा कैनाल नहर में डूबती हुई नजर आ रही है और लोग चिल्ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में देर रात चाकू से गोद कर युवक की हत्या, मां का रो-रो कर बुरा हाल