Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया जनसंवाद, कहा- 'हर आपदा में किसानों के साथ सरकार'

Haryana News सीएम खट्टर ने ऐलान किया कि 1.80 लाख से कम आय वाले हर परिवार को राशन कार्ड बनेगा। होडल में 6660 कार्ड नये बने है। पहले 5510 राशन कार्ड बने थे। होडल में 7262 लोगों को पेंशन मिलती है। 44 लोगों की पेंशन अपने आप बनी है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Fri, 14 Apr 2023 11:56 AM (IST)
Hero Image
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया जनसंवाद, कहा- 'हर आपदा में किसानों के साथ सरकार'

पलवल, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज होडल विधानसभा के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सती सरोवर में जनसंवाद किया। इस जनसंवाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनता को सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया।

सीएम खट्टर ने कहा कि हम पिछले आठ साल से तन-मन-धन लगाकर जनता की सेवा कर रहे हैं। हर परिवार कैसे सुखी हो, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। पहले राशन कार्ड दबंगों के बनते थे, हम गरीबों को प्राथमिकता दे रहे हैं। हम गरीबों के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमने प्रदेश के हर घर का डाटा इकट्ठा किया और परिवार पहचान पत्र बनाया। 72 लाख परिवारों की परिवार पहचान पत्र आईडी बनी है। अब जितनी सरकारी योजनाएं है, वे सभी परिवार पहचान पत्र के जरिए मिलेगी।साढ़े 12 लाख राशन कार्ड नए बने हैं।

हरियाणा की जनता के लिए बनेगा राशन कार्ड

सीएम खट्टर ने ऐलान किया कि 1.80 लाख से कम आय वाले हर परिवार को राशन कार्ड बनेगा। होडल में 6660 कार्ड नये बने है। पहले 5510 राशन कार्ड बने थे। होडल में 7262 लोगों को पेंशन मिलती है। 44 लोगों की पेंशन अपने आप बनी है। बुजुर्ग पेंशन की लिमिट 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए की। होडल के 40% लोगों के आयुष्मान कार्ड बने है। 128 लोगों ने आयुष्मान योजना का लाभ उठाया, सरकार ने 26 लाख रुपए खर्च किए।

हर आपदा में किसानों के साथ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार हर आपदा में किसानों के साथ। किसानों के लिए सरकार हर रोज नई-नई नीति लेकर आती है। किसानों की फसलें जो खराब हुई हैं, उनका जल्द ही जायजा करके मुआवजा दिया जाएगा।

कांग्रेस पर खट्टर का कटाक्ष

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि कांग्रेस की तरह दो-दो रुपए के चेक दिए थे। सीएम खट्टर ने कहा कि हमने आठ साल में अब तक 8800 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया। कांग्रेस ने अपने काल में सिर्फ 1100 करोड़ दिए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें