Move to Jagran APP

Palwal News: मध्य प्रदेश से बाइक से लौट रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में हुई एक की मौत

मध्य प्रदेश से बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। इस मामले में कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Ankur TripathiEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Tue, 11 Oct 2022 02:23 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश से बाइक से लौट रहे भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर अस्पताल में हुई एक की मौत
जागरण संवाददाता, पलवल। मध्य प्रदेश से बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। इस मामले में कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें - दोस्ती, प्यार और दरिंदगी... हरियाणा में युवती से दुष्कर्म, साथ रहकर पैसे उड़ाए, फिर की हैवानियत

बाइक से दिल्ली जा रहे थे दोनों भाई

कैंप थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार मामले में मध्य प्रदेश के जिला भिंड के डीडी कलां के रहने वाले नरेंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 14 अगस्त को उसका छोटा भाई आनंद व उमेश मोटरसाइकिल पर सवार होकर मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रहे थे। बाइक को उमेश चला रहा था और उसका भाई आनंद पीछे बैठा हुआ था। गांव कुसलीपुर के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसके भाई को दिल्ली के सफदरजंग और फिर मध्य प्रदेश के ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बीती 28 अगस्त को उसके भाई की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें - Palwal News: मारपीट करने के तीन महीने बाद हुआ मुकदमा दर्ज, पुलिस पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

मारपीट के तीन महीने बाद हुआ मुकदमा दर्ज

हरियाणा के पलवल जिले में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पीड़ित ने पुलिस पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में कैंप थाना पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने 20 हजार रुपये व सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।