Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Coach Harassment: मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग, AAP ने भूख हड़ताल कर किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को यौन उत्पीड़न के आरोपित मंत्री संदीप सिंह के मामले में भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान सभी को चंडीगढ़ पुलिस जबरन हिरासत में लेकर थाने लेकर गई। थाना परिसर में भी ढांडा सहित कार्यकर्ताओं ने भूख-हड़ताल जारी रखा था। शाम को करीब छह बजे ढांडा सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छोड़ा है।

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANUpdated: Sat, 26 Aug 2023 08:14 PM (IST)
Hero Image
मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 'आप' ने किया प्रदर्शन

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: Coach Harassment Case आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा सहित करीब 100 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यौन उत्पीड़न के आरोपित मंत्री संदीप सिंह के मामले में भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया।

सेक्टर-17 के ग्राउंड में हड़ताल के दौरान सभी को चंडीगढ़ पुलिस जबरन हिरासत में लेकर थाने लेकर गई। थाना परिसर में भी ढांडा सहित कार्यकर्ताओं ने भूख-हड़ताल जारी रखा था। शाम को करीब छह बजे ढांडा सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छोड़ा है। इस भूख हड़ताल के दौरान संदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की धारा जोड़कर गिरफ्तारी करने की मांग की। इसके अलावा हरियाणा सरकार पर संदीप सिंह को पद से हटाने की बात कही है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने पहले 8 महीने तक मंत्री संदीप सिंह को बचाने का प्रयास किया। अब जब चार्जशीट फाइल हो गई है, तो संदीप को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके अलावा संदीप के खिलाफ महिला कोच से दुष्कर्म का प्रयास की धारा भी जोड़ी जाए। चंडीगढ़ पुलिस ने शांतिपूर्ण भूख हड़ताल पर बैठे आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को सेक्टर 17 के अलावा सारंगपुर थाना परिसर में पुलिस लेकर गई थी।

हरियाणा सरकार को भी घेरा

ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की स्पष्ट मांग है कि सीएम मनोहर लाल तत्काल प्रभाव से संदीप सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करें। ये मामला सामने आया था तो सीएम खट्टर ने क्लीन चिट देते हुए कहा था कि ये अनर्गल बयान है और ये कहा था कि यदि पुलिस जांच में साबित हो गया तो इनको मंत्रिमंडल से निकाल दूंगा। अब चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से आरोप सही मिलने पर ही कोर्ट में उन्हीं धाराओं के तहत चालान पेश किया है। सभी सुबूत भी कोर्ट में जमा करवा दिए हैं। अब सीएम को संदीप सिंह को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर वार

ढांडा ने प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा सहित विपक्ष पर वार किया है। उन्होंने कहा कि इसमें सबसे बड़ी कमजोरी विपक्ष की रही है, जो सरकार ऐसे अनैतिक काम करती रही और ऐसे लोगों को मंत्री बनाकर हमारे सिर पर बैठाए रखा है। आज भी भूपेंद्र हुड्डा कह रहे हैं कि मंत्री संदीप सिंह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जबकि अब कहां की नैतिकता बची है, अब तो आरोपों को लेकर चालान दायर हो गई है।

संदीप सिंह को पुलिस, हरियाणा सरकार और भूपेंद्र हुड्डा ने भी बचाने का प्रयास किया है। भूपेंद्र हुड्डा का घर संदीप सिंह के पड़ोस में है, तब उनके घर में जाकर नैतिकता की दुहाई देते और उनसे इस्तीफा मांगते। उन्होंने कहा कि जो हरियाणा में बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोपfl है वो विधानसभा में आ जाता है। कांग्रेस के 31 विधायक इसको कैसे बर्दाश्त करते हैं।

झंडा फहरा कर संदीप ने तिरंगे का अपमान किया

उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर के लिए भी खुला चैलेंज है। अब तक तो उन्होंने पुलिस जांच का हवाला दिया। अब पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। यदि अब भी संदीप सिंह को मंत्रिमंडल में बनाकर रखेंगे तो आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेगी। क्योंकि आम आदमी पार्टी हरियाणा की बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। आज भी मंत्री संदीप सिंह गर्ल्स स्कूल में कार्यक्रम करने की लिए जा रहे हैं, इससे पहले 15 अगस्त को भी झंडा फहराने के लिए किसी सरकारी कार्यक्रम में भेजा गया था। इससे समाज और तिरंगे का अपमान किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर यूथ विंग अध्यक्ष डा मनीष यादव, प्रदेश सचिव मोना सिवाच, उपाध्यक्ष करणवीर लोट, प्रियदर्शिनी, ज्योति अहलावत, पुरुषोत्तम सरपंच, ओम प्रकाश गुर्जर, मास्टर सतबीर गोयत, सुमीर दहिया, डा. विकास तेहलान, सह सचिव जगवीर हुड्डा, एससी सेल अध्यक्ष नरेश बागड़ी, अनिल रंगा, रोहतास फोगाट, सुनील सहारण, किसान नेता हवा सिंह, राजकौर गिल, गेहल सिंह सिद्धू, अमनदीप जुडंला, विक्रम सिंह, करण सिंह धनखड़, रिशा नैन, भारत बरार, मीना सैनी, विक्रम कांगथली मौजूद रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर