Move to Jagran APP

Haryana News: लोकसभा चुनाव के नतीजे आते ही बढ़ी AAP-कांग्रेस की दूरियां, विधानसभा में जुदा होंगे राजनीतिक रिश्‍ते?

Haryana News हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजे आते ही आप और कांग्रेस की दूरियां बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर चुनाव हार गए हैं। पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा और पांच पर कांग्रेस चुनाव जीती है। भाजपा ने 44 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कराई है जबकि कांग्रेस की जीत 43 विधानसभा सीटों पर है।

By Anurag Aggarwa Edited By: Himani Sharma Published: Fri, 07 Jun 2024 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2024 10:16 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के नतीजे आते ही बढ़ी AAP-कांग्रेस की दूरियां (फाइल फोटो)

अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result 2024) के नतीजों के बाद प्रदेश की राजनीति में नये समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र की सीट मिलकर लड़ने वाली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अलग-अलग ताल ठोंक सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हालांकि पहले ही दावा कर चुके थे कि आप और कांग्रेस का गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक है, लेकिन पांच लोकसभा सीटें जीतने के बाद दिल्ली में हुड्डा ने एक बार फिर कह दिया कि कांग्रेस स्वयं के बलबूते पर विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है। हुड्डा के इस दावे से स्पष्ट है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा।

आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्‍मीदवार लोकसभा सीट पर हार गए चुनाव

आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर चुनाव हार गए हैं। पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा और पांच पर कांग्रेस चुनाव जीती है। भाजपा ने 44 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कराई है, जबकि कांग्रेस की जीत 43 विधानसभा सीटों पर है। आम आदमी पार्टी ने तीन विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाते हुए अपना खाता खोला है।

यह भी पढ़ें: Faridabad: पहले नशे में अपना ऑटो कहीं छोड़ा फिर नशेड़ी ने की ऐसी हरकत क्राइम ब्रांच ने दबोचा, भेज दिया जेल

जजपा व इनेलो किसी विधानसभा सीट पर अपनी बढ़त नहीं बना सकी है। कुरुक्षेत्र सीट हारने के बाद आम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बयान दिया था कि इंडी गठबंधन ने बढ़िया तरीके से चुनाव लड़ा है और कांग्रेस के सभी नेताओं ने उनका सहयोग किया है, लेकिन शुक्रवार को कैथल में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने आप की हार में कांग्रेस नेताओं को वजह बताकर नया राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है।

विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी आप और कांग्रेस

अनुराग ढांडा का बयान आने के तुरंत बाद डॉ. सुशील गुप्ता अपने स्टैंड पर खड़े नजर आए और कहा कि यह अनुराग ढांडा का निजी बयान हो सकता है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस व आप भले ही आपस में स्थिति साफ करते रहें, लेकिन कांग्रेस जिस तरह से पांच लोकसभा सीटों की जीत के बाद उत्साहित है, उसे देखकर लग रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में अकेले ही उतरेगी। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि भाजपा चुनाव में कांग्रेस के विरुद्ध कोई गठबंधन खड़ा कर सकती है, जिस दिशा में चर्चा चल रही है। इस बार का लड़ने को जजपा और इनेलो भी लड़ने को तैयार बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस के वोट बैंक में बढ़ोतरी, भाजपा का वोट प्रतिशथ हुआ कम

हरियाणा में पिछले पांच वर्षों की अवधि में भाजपा को 12 प्रतिशत वोट बैंक का नुकसान हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58.2 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। तब भाजपा ने लोकसभा की सभी 10 सीटों पर जीत भी हासिल की थी। इस बार भाजपा को पांच सीटों पर हार का सामना करना पड़ा और पांच पर जीत हुई है। पांच सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। भाजपा का वोट प्रतिशत घटकर 46.11 रह गया है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut से बदसलूकी मामले में बोले अनिल विज- 'यह तरीका ठीक नहीं, कानून के तहत की जा रही है कार्रवाई'

कांग्रेस ने अपने वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी की है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 28.5 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। इस बार हरियाणा में कांग्रेस गठबंधन ने 47.61 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 4.9 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। बसपा का वोट प्रतिशत 3.6 और इनेलो का वोट प्रतिशत 1.9 प्रतिशत था। अन्यों को 2.9 प्रतिशत मत हासिल हुए थे। इस बार के लोकसभा चुनावों में इनेलो को 1.74 और जजपा को 0.87 प्रतिशत वोट हासिल हुए। बसपा को 1.28 प्रतिशत वोट मिले।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.