Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा में कानून व्‍यवस्‍था को लेकर हमलावर हुई AAP, कहा- 'प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध; सो रहा प्रशासन'

Haryana News हरियाणा में कानून व्‍यवस्‍था को लेकर आप हमलावर हो गई है। प्रदेश में लगातर अपराध बढ़ रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन सोया हुआ है। पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ढांडा ने कहा कि यदि हम हरियाणा को क्राइम प्रदेश कहें तो गलत नहीं होगा। एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां एक साल में अपराध के एक हजार केस दर्ज न हुए हों।

By Sudhir TanwarEdited By: Himani SharmaUpdated: Fri, 22 Sep 2023 06:35 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा में कानून व्‍यवस्‍था को लेकर हमलावर हुई AAP

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) हमलावर हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कहा कि पानीपत में जिस तरीके से तीन महिलाओं से एक साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और एक महिला की हत्या हुई है, उससे कानून व्यवस्था की पोल खुल जाती है।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहा अपराध

प्रदेश में लगातर अपराध बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन सोया हुआ है। पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ढांडा ने कहा कि यदि हम हरियाणा को क्राइम प्रदेश कहें तो गलत नहीं होगा। एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां एक साल में अपराध के एक हजार केस दर्ज न हुए हों। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में 2020 की तुलना में 2021 में 8047 केसों में वृद्धि हुई।

यह भी पढ़ें: बाजरे की सरकारी खरीद आज से शुरू, CM खट्टर ने हैफेड को दिए निर्देश; धान के लिए किसानों को अभी करना होगा इंतजार

2021 में इतने मामले किए गए दर्ज

2020 में एक लाख तीन हजार 276 केस दर्ज हुए थे, जबकि 2021 में एक लाख 12 हजार 677 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। एक साल में 1144 हत्याएं हुईं। यानी प्रदेश में रोजाना तीन से चार लोगों की हत्या हो रही हैं। पूरे देश में मर्डर रेट के मामले में हरियाणा दूसरे नंबर पर आता है, जबकि छोटा राज्य होने की वजह से यहां क्राइम रेट कम होना चाहिए था।

हरियाणा का क्राइम रेट उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य से ढाई गुना ज्यादा है। ढांडा ने कहा कि एक साल में हरियाणा में दुष्कर्म के 1716 मामले सामने आए हैं। इसका मतलब प्रदेश में हर रोज दुष्कर्म की पांच वारदात हो रही हैं। इसी तरह एक साल में किडनैपिंग के 3724 केस सामने आए। यानी प्रदेश में रोजाना अपहरण के 10 मामले हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana News: BJP ने मिशन-2024 की तैयारी के तहत फील्‍ड में उतारे सांसद, CM खट्टर के अंदाज में करेंगे जनसंवाद

किडनैपिंग के मामलों दूसरे नंबर पर है हरियाणा

किडनैपिंग के मामलों में पूरे देश में हरियाणा दूसरे और अपहरण में तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला कोच के यौन शोषण के आरोपित मंत्री संदीप सिंह का बचाव करने के बाद से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए उन्हें तुरंत मंत्री पद से हटाया जाना चाहिए। महिला आयोग को भी महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर श्वेतपत्र लाना चाहिए।