Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana AAP Candidates List: कांग्रेस के उदय भान के खिलाफ 'आप' ने उतारा गौतम, नई लिस्ट में 9 नामों को मिली हरी झंडी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आज दोपहर करीब तीन बजे आप ने आप ने चौथी सूची जारी की थी। इस सूचा में कुल 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। पांचवीं सूची जारी होने के आप प्रत्याशियों की संख्या 70 हो गई है।

By Agency Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 11 Sep 2024 10:24 PM (IST)
Hero Image
Haryana AAP Candidates List: हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने की नए नामों की घोषणा

एएनआई, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आज दोपहर करीब तीन बजे आप ने आप ने चौथी सूची जारी की थी। इस सूचा में कुल 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। पांचवीं सूची जारी होने के आप प्रत्याशियों की संख्या 70 हो गई है।

पांचवीं लिस्ट में ये नाम शामिल

  • नरवाना- अनिल रंगा
  • तोशाम- दलजीत सिंह
  • नंगल चौधरी- डॉ गोपीचंद
  • पतौदी- प्रदीप जुटैल
  • फिरोजपुर झरीका- वसीम जफ्फर
  • पूनहाना- नायब ठेकेदार बिस्रू
  • होडल- एमएल गौतम
  • पलवल- धर्मेंद्र हिंदुस्तानी
  • प्रथिला- कौशल शर्मा

आप-कांग्रेस गठबंधन का क्या हुआ

प्रदेश में आप- कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत जारी थी। मगर प्रदेश में आपस में चुनाव लड़ने को लेकर बात नहीं बनी। ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी ने 9 सितंबर को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें कुल 20 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। इसके बाद मंगलवार को आप ने दूसरी सूची जारी की। इसमें 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। आज यानी बुधवार को आम आदमी पार्टी ने तीसरी सूची भी जारी हुई।

इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम थे। इसके कुछ समय बाद ही आप ने 21 उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी की और अब आप ने फिर 9 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। इस तरह देखें तो आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के लिए अब तक 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें- Haryana Congress List: हरियाणा कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, होडल से प्रदेश अध्यक्ष उदय भान मैदान में

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर