Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: BJP के बाद कांग्रेस की दूसरी सूची में हावी रहा परिवारवाद, तोशाम से बंसीलाल के पोते को मिला टिकट

Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) दोनों ही दलों ने टिकट बंटवारे में परिवारवाद को तरजीह दी है। कांग्रेस ने रविवार रात को जारी 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी कई नेताओं के परिजनों को टिकट दिया है। वहीं भाजपा पहले ही कई दिग्गज नेताओं के परिजनों को टिकट दे चुकी है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 10 Sep 2024 12:26 PM (IST)
Hero Image
बीजेपी के बाद कांग्रेस की सूची में भी परिवारवाद को मिली तरजीह (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। चुनावी रण में टिकटों के आवंटन को लेकर जिस तरह भाजपा ने पार्टी नेताओं के परिजनों को टिकट देने से परहेज नहीं किया है, उसी तरह कांग्रेस द्वारा रविवार की रात को जारी की गई नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी परिवारवाद हावी रहा है। कांग्रेस अब तक 41 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है, जबकि भाजपा ने 67 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा ने इन वारिसों पर जताया भरोसा

भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को अटेली से टिकट दिया है, जबकि पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को आदमपुर से टिकट मिला है। भाजपा की राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को पार्टी ने तोशाम से चुनावी रण में उतारा है।

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान को दादरी और भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना को समालखा से भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस में भी परिवारवाद हावी

कांग्रेस ने साल 2019 का चुनाव हारने के बावजूद तीन बड़े चेहरों अशोक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा और परमवीर सिंह को अनुभव के आधार पर टिकट दिए हैं। बादशाहपुर से वर्धन यादव, गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर, महम से बलराम दांगी और तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी कांग्रेस के युवा चेहरे हैं।

हाईकमान ने प्रदेश के पूर्व दिग्गज नेताओं की विरासत को भी पार्टी से जोड़े रखने का ध्यान रखा। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी को तोशाम तथा दीन बंधु छोटूराम के नाती बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को उचाना कलां से टिकट दिए हैं।

कांग्रेस की दूसरी सूची में कोई दलित चेहरा नहीं

कांग्रेस की दूसरी सूची में कोई भी दलित चेहरा नहीं है। नौ सीटों में कांग्रेस ने किसी आरक्षित सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चार जाट चेहरे हैं।

जाटों के दबदबे वाली चार सीटों उचाना कलां, तोशाम, टोहाना और महम में पार्टी ने जाट उम्मीदवार उतारे हैं। गुरुग्राम में पंजाबी-ब्राह्मण बिरादरी के वोट सबसे ज्यादा हैं।

यह भी पढ़ें- AAP Haryana Candidates List: 'आप' ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

कांग्रेस ने मोहित ग्रोवर को गुरुग्राम से उतारा

भाजपा ने ब्राह्मण बिरादरी से मुकेश शर्मा को टिकट दिया है, इसलिए कांग्रेस ने यहां पंजाबी उम्मीदवार मोहित ग्रोवर को उतारा है। पंजाबी वोटरों के दबदबे वाली थानेसर सीट पर पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा को फिर से मौका मिला है।

अशोक अरोड़ा थानेसर सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने महम से जिन बलराम दांगी को मैदान में उतारा है, वे पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी के बेटे हैं। गुरुग्राम में मोहित ग्रोवर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन ग्रोवर के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: आज लाडवा से नामांकन करेंगे CM सैनी, भाजपा के 21 प्रत्याशी भी भरेंगे पर्चा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर