Move to Jagran APP

Video: मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगे कुलदीप बिश्नोई, बेटे भव्य की हार के बाद कार्यकर्ताओं के सामने छलके आंसू

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं। भाजपा ने इतिहास रचते हरियाणा में हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। वहीं आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) की हार हो गई। भव्य की हार से उनके पिता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) काफी ज्यादा मायुस हो गए हैं। कार्यकर्ताओं के सामने कुलदीप बिश्नोई की रोते हुए वीडियो वायरल हो रही है।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:41 PM (IST)
Hero Image
भव्य बिश्नोई की हार के बाद रोने लगे पिता कुलदीप बिश्नोई। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
एजेंसी, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के नतीजे सामने आ चुके हैं। भाजपा ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाई है। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें हासिल की है।

हालांकि, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते और भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को हार का सामना करना पड़ा है। भव्य बिश्नोई की हार के बाद उनके पिता और भाजपा के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए हैं।

फूट-फूटकर रोए कुलदीप बिश्नोई

मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आए थे। आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को हार का सामना करना पड़ा है। भव्य बिश्नोई की हार के बाद से उनके पिता और पूर्व बीजेपी सांसद कुलदीप बिश्नोई काफी ज्यादा उदास हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कुलदीप बिश्नोई की एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फूट रहे थे पटाखे, चल रहा था डांस; भव्य बिश्नोई की हार का पता चलते ही DJ बंद कर मायूस हो गए कार्यकर्ता

बेहद रोमांचक रहे नतीजे

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे बेहद रोमांचक साबित हुए। एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बन रही थी लेकिन चुनावी नतीजे सामने आए तो हर कोई हैरान हो गए। भाजपा ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार सरकार बना ली।

वहीं, आदमपुर विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम भी चौंकाने वाला रहा। भव्य बिश्नोई के कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई थी कि वो जीत गए हैं, जिसके बाद उनके कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे थे और जमकर पटाखे फोड़ रहे थे।

हालांकि, जब उन्हें पता चला की भव्य बिश्नोई हार गए हैं तो डीजे बंद कर कार्यकर्ता मायुस हो गए। भव्य बिश्नोई को कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र प्रकाश ने 1268 वोटों से हराया है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: हरियाणा में किन दिग्गजों को चखना पड़ा हार का स्वाद, किसके सिर सजा ताज; यहां देखें लिस्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।