Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: भूपेंद्र हुड्डा नहीं चाहते AAP और सपा से गठबंधन, सुशील गुप्ता बोले- मैं मना कर दूंगा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन होने की कवायद चल रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस का आप और सपा से गठबंधन हो। कांग्रेस आप के 3 से 4 सीटें देने के लिए तैयार है जबकि आप 10 सीटों की मांग कर रही है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 04 Sep 2024 07:31 AM (IST)
Hero Image
आप और सपा से गठबंधन नहीं चाहते हैं हुड्डा (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधानसभा चुनव में कांग्रेस के साथ किसी दूसरे दल के गठबंधन को राजी नहीं हैं। कई बार ऐसे मौके आए, जब हुड्डा ने खुलकर कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है और किसी भी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस के संभावित गठबंधन को लेकर अपनी राय से अवगत करा चुके हैं।

लोकसभा चुनाव में हुआ था गठबंधन

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था। कांग्रेस ने नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

कुरुक्षेत्र की एक लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को दी गई थी, जो कि वह हार गई थी। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने चुनाव लड़ा था।

गठबंधन को लेकर सहमत नहीं थे हुड्डा

लोकसभा चुनाव के दौरान भी हुड्डा कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर सहमत नहीं थे, लेकिन तब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने आइएनडीआईए गठबंधन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से एक सीट आम आदमी पार्टी को देने के लिए तैयार कर लिया था।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुड्डा ने बार-बार कहा कि कांग्रेस, आप और समाजवादी पार्टी का गठबंधन नेशनल स्तर पर है।

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, क्योंकि वह स्वयं अपने बूते पर चुनाव जीतने में सक्षम हैं। अपनी इस बात पर कायम हुड्डा ने कांग्रेस हाईकमान को अपनी राय से अवगत करा दिया है।

20 सीटें आप तो सपा मांग रही 10 सीटें

राज्य में आम आदमी पार्टी करीब 20 सीटें मांग रही है, जबकि समाजवादी पार्टी ने यादव व मुस्लिम बाहुल्य 10 विधानसभा सीटों पर दावेदारी की है। हुड्डा किसी सूरत में नहीं चाहते कि हरियाणा में आप व सपा को यह सीटें दी जाएं। इसके बाद भी यदि कांग्रेस हाईकमान कोई फैसला लेता है तो उसे स्वीकार करने से हुड्डा ने मना नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: कांग्रेस 7 पर तो AAP 10 सीटों पर अडिग, हरियाणा में दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर फंसा पेंच

हाईकमान राय लेगा तो मना कर दूंगा- सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का कहना है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार हम सभी 90 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। हम हर विधानसभा में बैठकें कर रहे हैं, लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी बहुमत की सरकार बनाने, व्यवस्था परिवर्तन और अहंकारी और तानाशाह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष कर रही है। सुशील गुप्ता ने कहा कि चार से पांच सीटों पर कभी गठबंधन नहीं होगा। अगर हाईकमान मेरी राय लेना चाहेगा तो मैं उन्हें मना कर दूंगा।

यह भी पढ़ें- BJP Candidate List: हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट होगी जारी, करीब 60 नामों को मिलेगी हरी झंडी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर