Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: भूपेंद्र हुड्डा ने गढ़ी सांपला-किलोई सीट से किया नामांकन, कहा- जनता ने मन बना लिया है...

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 12 सितंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। बुधवार को हरियाणा के पूर्व सीएम और गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र हुड्डा ने नामांकन कर दिया है। नामांकन के बाद हुड्डा ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर वोटिंग होनी है।

By Agency Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 11 Sep 2024 02:33 PM (IST)
Hero Image
गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से भूपेंद्र हुड्डा ने किया नामांकन

डिजिटल डेस्क, रोहतक। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरा। नामांकन करने से पहले हुड्डा ने अपने आवास पर हवन-पूजन किया। पूजा के दौरान भूपेंद्र हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा और बेटे-बहू (दीपेंद्र-श्वेता) भी मौजूद रहे।

— ANI (@ANI) September 11, 2024

नामांकन के बाद हुड्डा ने कही ये बात

गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के बाद भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता और 36 बिरादरी ने कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना लिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है।

— ANI (@ANI) September 11, 2024

माहौल कांग्रेस के पक्ष में है- दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा विधानसभा चुनाव को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण आज हरियाणा में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी और अपराध दर के मामले में देश में नंबर वन है। कांग्रेस राज्य में बदलाव लाएगी। भाजपा जिस तरह से ढह रही है, उसे देखा जा सकता है। भाजपा नेतृत्व ने हरियाणा में अपनी नैया बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की है, लेकिन राज्य की जनता राज्य सरकार को बदल देगी।

यह भी पढ़ें- JJP-ASP Candidates List: जजपा और आसपा की तीसरी लिस्ट जारी, 17 उम्मीदवारों को मिला टिकट; रादौर में बदला प्रत्याशी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर