Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'चुनाव से पहले ही भाजपा ने मानी हार', हुड्डा ने कहा- डर के मारे मतदान की तारीख आगे बढ़वाना चाह रही पार्टी

हरियाणा (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) में विधानसभा चुनावों को आगे खिसकाने की तैयारी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही भाजपा ने हार माल ली है। डर के मारे सत्तारूढ़ पार्टी मतदान की तारीख को आगे बढ़वाना चाह रही है। इस दौरान उन्होंने कंगना रनौत पर भी हमला बोला।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 26 Aug 2024 10:20 PM (IST)
Hero Image
भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना। (जागरण फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनावों को आगे खिसकाने की तैयारी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि चुनाव टालने की बजाय एक अक्टूबर से पहले कराए जाने चाहिए। जिस तरह भाजपा चुनाव की तारीखों को टालने की मांग कर रही है, उससे स्पष्ट है कि वह वोटिंग से पहले ही हार मान चुकी है।

अगर भाजपा को लंबी छुट्टियों को लेकर कोई चिंता थी तो उसे वोटिंग स्थगित करने की बजाय पूर्व निर्धारित तिथि से पहले मतदान कराने की अर्जी चुनाव आयोग के समक्ष लगानी चाहिए थी। तब कांग्रेस भी इसका समर्थन जरूर करती।

जनता भाजपा के झूठे वादों को समझ चुकी है: हुड्डा

मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा की जनता कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है। पार्टी को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और लगातार अन्य दलों को छोड़कर नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: 4 दशकों में आबादी दोगुनी, बढ़ने के बजाय घट गए कर्मचारी, डेढ़ लाख से अधिक पद खाली

यह प्रदेश की राजनीति के रुझान का स्पष्ट संकेत है। इस बार लोगों की जुबान पर एक ही नारा है- न जात पे, न पात पे, मुहर लगेगी हाथ पे। क्योंकि जनता भाजपा के झूठे वादों को समझ चुकी है। यह सरकार सिर्फ झूठ की दुकान की ठेकेदारी कर रही है।

भाजपा सरकार में हुए अनगिनत घोटाले: हुड्डा

विपक्ष के नेता ने कहा कि कौशल निगम को लेकर भी भाजपा द्वारा लगातार झूठा प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट एलान किया है कि कौशल कर्मियों को ठोस नीति बनाकर रेगुलर किया जाएगा और उन्हें उचित वेतन दिया जाएगा।

प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में यमुना खनन, डाडम खनन, शराब, रजिस्ट्री, पेपर लीक और धान खरीद जैसे अनगिनत घोटाले हुए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट को सरकार ने दबा लिया है। कांग्रेस सरकार बनने पर इन रिपोर्ट्स को उजागर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Haryana News: अनिल विज ने इशारों ही इशारों में JJP-INLD पर साधा निशाना, चुनाव में कांग्रेस को माना मैन कॉम्पटीटर

कंगना रनौत पर भी बोला हमला

यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर एचएसजीपीसी के निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे।

कंगना रनौत द्वारा किसानों पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसान देश का पेट पालते हैं। जिम्मेदार पदों पर बैठे किसी भी शख्स को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: हरियाणा में कंगना के बयान पर सियासी घमासान; विपक्षी नेताओं ने जमकर घेरा; कहा- यही इनकी मानसिकता है