हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कैलाशो सैनी भाजपा में शामिल, योगेश्वर दत्त पर भी चर्चा गर्म
हरियाणा की राजनीति में उलटफेर जारी है। हरियाणा कांग्रेस समन्वय समिति की सदस्य कैलाशो सैनी भाजपा में शामिल हो गईं। पहलवान योगेश्वर दत्त के भी भाजपा में आने के संकेत हैे।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद ही राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त के आज भाजपा में शामिल होने के संकेत हैं। योगश्वर ने हरियाणा पुलिस की डीएसपी की अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है और वह हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मिलने पहुंचे हैं। इसके साथ ही बुधवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस समन्वय समिति की सदस्य और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं।
यह भी पढ़ें: तीन घंटे तक ऑटो पर घूमती रही युवती, किराया मांगा तो रोड पर टीशर्ट उतार किया हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला
कैलाशो सैनी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने को यह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के लिए कड़ा झटका माना जा रहा है। कैलाशो सैनी को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी में शामिल कराया।
यह भी पढ़ें: अब चिंता न करें, पड़ोस से आ रहा प्याज, वर्षों पुराना यह दोस्त देश संकट में आया साथ
दूसरी ओर, दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मिलने पहुंचे। योगेश्वर दत्त ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाक़ात की थी। बताया जाता है कि वह जल्द ही भाजपा (BJP) में शामिल होंगे। बताया जाता है कि याेगेश्वर सोनीपत के गन्नौर या बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। योगेश्वर दत्त ने हरियाणा पुलिस की डीएसपी (DSP) की नौकरी छोड़ दी है। वह अपने पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें