Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Elections: बीजेपी ने जारी की 67 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम नायब सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव

BJP Candidates List हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव (Haryana Vidhansabha Election 2024) लड़ेंगे। सूची में 67 नामों को मंजूरी मिली है। भाजपा की कोर कमेटी द्वारा मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है। उम्मीदवारों की सूची को लेकर दिल्ली में कई दिनों से बैठक हो रही थी

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 04 Sep 2024 08:16 PM (IST)
Hero Image
BJP Candidates List: हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान (सोशल मीडिया)

एएनआई, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों और चर्चाओं के दौर के बाद आखिरकार आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

इस सूची में 67 नाम शामिल हैं। भाजपा की कोर कमेटी द्वारा मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है। भाजपा लंबे समय से उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग बैठकें कर रही थी। सूची में हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बादली और वरिष्ठ पार्टी नेता अनिल विज को अंबाला कैंट से मैदान में उतारा गया है।

अनिल विज अंबाला से लड़ेंगे चुनाव

जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से तो अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं,  कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया से चुनाव लड़ेंगी। भव्य बिश्नोई आदमपुर से चुनाव लड़ेंगे। तेजपाल तंवर सोहना से ताल ठोकेंगे।

  • लाडवा- नायब सिंह सैनी
  • कालका- शक्ति रानी शर्मा
  • पंचकूला- ज्ञान चंद गुप्ता
  • अंबाला कैंट- अनिल विज
  • अंबाला शहर- असीम गोयल
  • मुलाना (अजा)- संतोष सरवन
  • संढौरा (अजा)- बलवंत सिंह

पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज, घरौंदा से हरविंदर कल्याण, करनाल से जगमोहन आनंद, इसराना (सुरक्षित) से कृष्ण लाल पंवार, कैथल से लीला राम गुर्जर का नाम शामिल है।

  • जगाधरी- कंवर पाल गुर्जर
  • यमुनानगर- घनश्याम दास अरोड़ा
  • रादौर- श्याम सिंह राणा
  • शाहबाद (अजा) सुभाष कलसाना
  • थानेसर- सुभाष सुधा
  • पेहोवा- सरदार कमलजीत सिंह अजराना
  • गुहला (अजा) - कुलवंत बाजीगर
  • कलायत- कमलेश ढांडा
  • कैथल - लीला राम गुर्जर
  • नीलोखेड़ी (अजा)-भागवान दास कबीरपंथी
  • इंद्री-  राम कुमार कश्यप
  • करनाल- जगमोहन आनंद
  • घरौंडा- हरविंदर काल्यान
  • पानीपत ग्रामीण- महिपाल ढांडा
  • पानीपत शहर- प्रमोद कुमार विज
  • इसराना (अजा)- कृष्ण लाल पंवार

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव अटेली से चुनाव लड़ेंगी। कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का नाम भी लिस्ट में है।

  • समालखा- मनमोहन भड़ाना
  • खरखौदा (अजा) - पवन खरखौदा
  • सोनीपत- निखिल मदान
  • गोहाना- अरविंद शर्मा
  • सफीदों -राम कुमार गौतम
  • जींद- कृष्ण लाल मिड्डा
  • उचाना कलां- देवेंद्र अत्री
  • टोहाना - देवेंद्र सिंह बबली
  • फतेहाबाद- डुडा राम बिश्नोई
  • रतिया (अजा) -सुनीता दुग्गल
  • कालांवाली (अजा) - राजिंदर देशुजोधा
  • रनिया- शीशपाल कंबोज
  • उकलाना (अजा)- अनूप धानक
  • नारनौंद-कैप्टन अभिमन्यू
  • हांसी-विनोद भयाना

  • बरवाला- रणवीस गंगवा
  • हिसार- डॉ कमल गुप्ता
  • नलवा- रणधीर पनिहार
  • लोहारू- जेपी दलाल
  • बधरा- उमेद पातुवास
  • दादरी- सुनील सांगवान
  • भिवानी- घनश्याम सर्राफ
  • तोशाम- श्रुति चौधरी
  • बवानी खेड़ा- कपूर वाल्मीकि
  • मेहम- दीपक हुडा
  • गढ़ी सांपला-किलोई- मंजू हुडा
  • कलानौर- रेनू डाबला
  • बहादुरगढ़- दिनेश कौशिक
  • बादली- ओमपकाश धनखड़
  • झज्जर- कप्तान बिरधाना
  • बेरी- संजय कबलाना

  • अटेली- कुमारी आरती सिंह रवि
  • नांगल चौधरी- डॉ अभय सिंह यादव
  • कोसली- अनिल दहिना
  • रेवाड़ी- लक्ष्मण सिंह यादव
  • बादशाहपुर- राव नरबीर सिंह
  • गुड़गांव- मुकेश शर्मा
  • सोहना- तेजपाल तंवर
  • पलवल- गौरव गौतम
  • पृथला- टेकचंद शर्मा
  • बल्लभगढ़- मूलचंद्र शर्मा
  • फरीदाबाद- विपुल गोयल
  • तिगांव- राजेश नागर

लंबा चला बैठकों का दौर

गौरतलब है कि उम्मीदवारों की सूची को लेकर दिल्ली में आज भी अहम बैठक हुई। यह मीटिंग जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल थे।

वहीं, केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी मीटिंग में आमंत्रित किया। जिसके कारण उन्हें अपने सभी कार्यक्रम रद करने पड़े। हालांकि, बाद में नायब सैनी का दिल्ली दौरा भी रद हो गया। केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव और मशवरे के बाद यह सूची आई।

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज 67 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से लड़ेंगे और सभी की सीटें तय कर दी गई है। कल से नामांकन शुरू है। सभी प्रत्याशी 5 से 12 तारीख तक के बीच में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बाकी 22-23 सीटें और बची हुई हैं। जल्द ही 1 से 2 दिनों में दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।

5 अक्टूबर को होगा मतदान

ज्ञात हो कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। जहां पहले चुनाव की तारीख एक अक्टूबर थी। उसे बदलकर 5 अक्टूबर कर दिया गया है। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकार 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा।

पिछले विधानसभा चुनाव (2019) में भाजपा और जजपा ने एक साथ सरकार बनाई थी। बात करें पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों की तो पिछली बार चुनाव में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 और जजपा सहित अन्य दलों को 19 सीटें मिली थीं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर