Move to Jagran APP

नायब सरकार में बंसी लाल परिवार की एंट्री! श्रुति चौधरी बनीं हरियाणा की बीजेपी सरकार में मंत्री

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत के बाद आज लगातार तीसरी बार भाजपा ने सरकार बनाई है। नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पोती और तोशाम विधानसभा सीट से विधायक बनीं श्रुति चौधरी (Shruti Choudhary) को भी मंत्री बनाया गया है।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 17 Oct 2024 01:52 PM (IST)
Hero Image
श्रुति चौधरी (Shruti Choudhary Profile) बनीं मंत्री।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Shruti Choudhary Profile: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत हासिल करने के बाद आज लगातार तीसरी बार भाजपा ने सरकार बनाई है।

वहीं, नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पोती और तोशाम विधानसभा सीट से विधायक बनीं श्रुति चौधरी (Shruti Choudhary) को नायब सिंह सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

कौन हैं श्रुति चौधरी?

श्रुति चौधरी (Shruti Choudhary) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पोती एवं पूर्व मंत्री चौधरी सुरेंद्र व किरण चौधरी की बेटी हैं। श्रुति चौधरी पहली बार विधायक बनी हैं। उन्होंने तोशाम में पहली बार कमल खिलाया है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के लिए चलाई गाड़ी तो मनोहर लाल को सिखाया कम्प्यूटर; ऐसे हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी

गौरतलब हो कि तोशाम विधानसभा सीट से जीतकर ही चौधरी बंसीलाल मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, उनके बेटे और श्रुति चौधरी के पिता चौधरी सुरेंद्र भी तोशाम से जीतकर कृषि मंत्री बने।

किरण चौधरी तोशाम से जीतकर मंत्री बनीं। अब श्रुति चौधरी तोशाम से जीतकर नायब सिंह सैनी कैबिनेट मंत्री बनी हैं।

श्रुति चौधरी का राजनीतिक करियर

श्रुति चौधरी (Shruti Choudhary Profile) को अपने दादा चौधरी बंसीलाल और पिता चौधरी सुरेंद्र सिंह से राजनीति विरासत में मिली। श्रुति कई बार अपने पिता के साथ चुनाव प्रचार भी कर चुकी है। साल 2009 में राजनीतिक करियर की शुरुआत करते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर सांसद बनी।

मगर 2014 और 2019 के चुनाव में हार मिली। इस कारण 2024 में उन्हें कांग्रेस ने टिकट ही नहीं दी। विधानसभा चुनाव से पहले अपनी माता राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें तोशाम से प्रत्याशी बनाया गया। जहां से उन्होंने अपने चचेरे भाई कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी को हराया।

ऐसा है नायब सैनी का मंत्रिमंडल

गुरुवार को नायब सैनी के अलावा कुल 13 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। जिसमें श्रुति चौधरी भी शामिल हैं। नायब सैनी के मंत्रिमडल में 11 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। हरियाणा की नई सरकार के मंत्रिमंडल में 11 लोगों को कैबिनट मंत्री, तो वहीं दो लोगों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

नायब सैनी के मंत्रिमंडल में सातवीं बार विधायक बने अनिल विज जैसे दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पहली बार विधायक बनीं आरती राव जैसे युवा चेहरे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में फिर नायब सरकार, अनिल विज सहित इन विधायकों ने ली शपथ; पढ़िए नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।