Move to Jagran APP

गोहाना की जलेबियों की चासनी से सराबोर रही BJP विधायक दल की बैठक, नेताओं ने जलेबी से किया नायब सैनी का मुंह मीठा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में रही गोहाना की जलेबियों का जिक्र अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने भी हुआ। भाजपा विधायक दल की बैठक में जब नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया तो विधायकों ने जलेबियों से मुंह मीठा कराया। बाद में अधिकतर विधायकों ने जलेबियां खिलाकर नायब सिंह सैनी को अगला मुख्यमंत्री बनने की बधाइयां दीं।

By Anurag Aggarwa Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 16 Oct 2024 10:02 PM (IST)
Hero Image
सीएम नायब सैनी, अमित शाह व मनोहर लाल सहित बीजेपी के दिग्गज नेता (सोशल मीडिया)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में रही गोहाना की जलेबियों का जिक्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने भी हुआ।

भाजपा विधायक दल की बैठक में जब नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया तो विधायकों ने कहा कि जलेबियों से मुंह मीठा कराया जाना चाहिए। बाद में अधिकतर विधायकों ने जलेबियां खिलाकर नायब सिंह सैनी को अगला मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी।

विधानसभा चुनाव में गोहाना की जलेबियों को यही कारण है कि लेकर जमकर राजनीति हुई। कांग्रेस की विजय संकल्प रैली के दौरान रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी को जलेबियों का एक डिब्बा भेंट किया था, जिसके बाद राहुल गांधी ने मंच से कहा कि उन्हें यह जलेबियां काफी पसंद आई हैं और उन्होंने इन जलेबियों को अपनी बहन प्रियंका को भी दिया है।

राहुल गांधी ने दिया था जलेबी पर बयान

राहुल गांधी ने इन जलेबियों को बनाने के लिए बड़े-बड़े कारखाने खोलने का सुझाव दिया, ताकि जलेबियों को निर्यात भी किया जा सके और हरियाणा के युवाओं को अधिकाधिक रोजगार मिल सकें। भाजपा ने इसे चुनाव में मुद्दा बनाया और कहा कि राहुल गांधी को यह समझ नहीं है कि जलेबियां कितनी तरह की होती हैं। गोहाना की मोटी-मोटी जलेबियों को देखकर राहुल गांधी हैरान हो गए।

यह भी पढ़ें- पंचकूला में शपथ समारोह के चलते सड़क मार्ग बंद तो कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें Traffic Advisory

भाजपा की ओर से इंटरनेट मीडिया पर बूंदी के ऐसे फोटो पोस्ट किए गए, जिन्हें जलेबियों के बीच बताकर राहुल गांधी को खेत में जलेबी उगाते दिखाया गया। इस पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने नायब सिंह सैनी को जवाब दिया था कि आठ अक्टूबर को मतगणना के बाद जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वे नायब सिंह सैनी को गोहाना की जलेबियों का डिब्बा भिजवाएंगे।

राज्य में भाजपा की सरकार बन गई, जिसके बाद नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी और दीपेंद्र सिंह हुड्डा को जलेबियां भिजवाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्हें जलेबी खिलाने वाले विधायकों के बीच होड मची रही।

भगवा पगड़ियों में नजर आए भाजपा विधायक

पंचकूला के पंचकमल कार्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी भाजपा विधायक भगवा पगड़ियां पहनकर पहुंचे हुए थे। पगड़ी हरियाणा की शान है। विभिन्न मौकों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी दोनों ही पगड़ियां पहनते हैं। एक रंग की पगड़ियां पहने फोटो भी विधायकों ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए हैं।

यह भी पढ़ें- 'नायाब' होगा शपथ समारोह, हरियाणा में पहली बार लगातार तीसरी बार BJP नेता का होगा राजतिलक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।