Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा ने चला बड़ा दांव, प्रदेश में इन नेताओं को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के लिए भाजपा ने प्रभारी और सह-प्रभारी तैनात किए हैं। भाजपा ने राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी के साथ सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि अक्टूबर माह के आसपास प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन नेताओं की भूमिका अहम साबित हो सकती है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 05 Jul 2024 05:26 PM (IST)
Hero Image
राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को बनाया गया प्रभारी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राजस्थान के भाजपा नेता डॉ. सतीश पूनिया हरियाणा भाजपा के नये प्रभारी होंगे। अभी तक भाजपा के प्रभारी पद का दायित्व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब के पास था।

भाजपा ने उन्हें हाल ही में विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

डॉ. सतीश पूनिया लोकसभा चुनाव में हरियाणा के चुनाव प्रभारी थे, जबकि राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर सह चुनाव प्रभारी थे।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही सुरेंद्र नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हैं।

सतीश पूनिया पर क्यों चला दांव?

अब राज्य में मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मिलकर डॉ. सतीश पुनिया, सुरेंद्र नागर, धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देब काम करेंगे।

सतीश पूनिया राजस्थान के प्रमुख जाट नेता हैं। हरियाणा के लोकसभा चुनाव में जाट समाज के लोगों ने भाजपा को अपेक्षित वोट नहीं दिया है। इसलिए उन्हें खुश करने के लिए भाजपा ने सतीश पूनिया को पार्टी प्रभारी बनाने का दांव खेला है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में चुनाव से पहले INLD को झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह ने BJP में की घर वापसी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें