Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: CM मनोहर लाल के OSD जवाहर यादव ने दिया इस्तीफा, दूसरी बार छोड़ा मुख्यमंत्री कार्यालय

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव (OSD Jawahar Yadav) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि जवाहर यादव ने दूसरी बार मुख्यमंत्री कार्यालय छोड़ा और ओसडी के पद से त्यागपत्र दिया है। जवाहर यादव ने करीब एक साल तक भाजपा में काम किया और करीब दो माह पहले ही जवाहर यादव की मुख्यमंत्री कार्यालय में वापसी हुई थी।

By Anurag AggarwaEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Wed, 22 Nov 2023 05:39 PM (IST)
Hero Image
सीएम मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने सौंपा त्याग पत्र

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने की संभावना पहले से थी।

जवाहर यादव ने दूसरी बार मुख्यमंत्री कार्यालय छोड़ा और ओसडी के पद से त्यागपत्र दिया है। करीब एक साल तक भाजपा संगठन में काम करने के बाद करीब दो माह पहले ही जवाहर यादव की मुख्यमंत्री कार्यालय में वापसी हुई थी।

जवाहर यादव को चुनाव तक नहीं मिलेगी कोई जिम्मेदारी 

बताया जाता है कि जवाहर यादव गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने सरकारी पद छोड़कर पूरा समय बादशाहपुर क्षेत्र में लगाने का निर्णय लिया है। चुनाव तक जवाहर यादव भाजपा संगठन में भी कोई जिम्मेदारी ले सकते हैं।

बादशाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा में ही टिकट चाहने वालों की लंबी सूची है। यहां पूर्व मंत्री राव नरबीर समेत करीब आधा दर्जन दावेदार हैं।

ये भी पढे़ं- Haryana बनेगा 'Zero Drop-Out' राज्य, सीएम मनोहर लाल ने उठाया बीड़ा; शिक्षा अधिकारियों को दिये ये निर्देश