Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: 'भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को खत्म करना होगा', सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले CM मनोहर लाल

पंचकूला के रेड बिशप में सोमवार को सुसाशन दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल थे। इनके अलावा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी इस कार्यकर्म में मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारी मौजूद है। बता दें कि सोमवार को प्रदेश के हर जिलें में सुसाशन दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Mon, 25 Dec 2023 12:59 PM (IST)
Hero Image
सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, पंचकूला। CM Manohar On Good Governance Day: पंचकूला के रेड बिशप में सुसाशन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारी मौजूद है।

प्रदेश के हर जिलें में सुसाशन दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के तमाम जिलों से तमाम कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं।

पर्ची खर्ची के कारण हुई बर्बादी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं पर्ची खर्ची के कारण बर्बादी हुई, ऐसा लोग मानते थे। पर्ची खर्ची के कारण लोगों को काफी परेशानी आती थी। हमने ग्रुप सी और डी की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म किया।

क्योंकि पहले लोग लिखित परीक्षा में फेल हो जाते थे, लेकिन इंटरव्यू में उन्हें पास कर दिया जाता था। हमने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि इससे लिखित परीक्षा में लोगों के भौतिक ज्ञान का पता चल सकता है।

टीचर ट्रांसफर पॉलिसी से लोग हुए खुश

उन्होंने कहा कि ट्रांसफर नीति को भी ऑनलाइन किया गया। ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पॉलिसी लाने के बाद 93 प्रतिशत लोग खुश थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खुशी है कि सुशासन के काम के माध्यम से लोगों के लाभ सुशासन की योजनाएं, उसकी उद्देश्य लोगों का समय साधन बचाना है और विशेष तौर पर लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार को खत्म करना- सीएम मनोहर

हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को खत्म करना है। भ्रष्टाचार का प्रभाव किसी बड़े आदमी पर नहीं पड़ता है, भ्रष्टाचार का प्रभाव छोटे व्यक्ति जो की पंक्ति के अंतिम पड़ाव में खड़ा है, उसे पर पड़ता है। साधनों पर उसका अधिकार समाप्त होता है। हर क्षेत्र में ई गवर्नेंस के काम हो रहे हैं।

ये भी पढे़ं- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल आएंगे रोहतक, दस लेयर में होगी सुरक्षा; काला कपड़ा-चाबी के साथ पेन भी बैन

ई गवर्नेंस गुड गवर्नेंस पर हम काम कर रहे हैं। हर बार कोई ना कोई नई बात ध्यान में आती है और मेरी आदत है कि जो भी नई बात ध्यान में आए उसे पर चर्चा अवश्य की जाए। रात को सोते हुए यदि कोई बात ध्यान में आगे जाए तो सुबह उठते ही मैं उसके बारे में अधिकारियों से चर्चा करता हूं उसका हल निकालने को बोलता हूं।

समस्या को हल करना हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों का काम

जनता से समस्या आएगी, रास्ता निकालना हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों का काम है। अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों को पालना सरकार का उद्देश्य नहीं है, हम तो केवल माध्यम है।

हमारा उद्देश्य जान कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना है, हम उसके साधन है। हमें अपनी भूमिका उस नाते से निभानी है जैसे कि हमारे सामने लक्ष्य साफ हो।

इन योजनाओं के बारे में दी जानकारी

हमें नौकरी के साथ सेवा भाव रखना बहुत जरूरी है। घर बैठे विधवा पैंशन , BPL कार्ड बनाना, चिरायु कार्ड बनाना सारे कार्य परिवार पहचान पत्र के कारण संभव हो पाए।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना लाल डोरा मुक्त गांव की योजना बनाई। उसके बाद योजना प्रधानमंत्री अच्छी लगी और सारे देश में प्रधानमंत्री स्वामी तक योजना को लागू किया गया।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी पेपरलेस, मिलेंगे मोबाइल फोन; Digital India को आगे बढ़ाते हुए CM करेंगे शुरुआत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें